बॉलीवुड

सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ 'दबंग 3' का नया गाना 'यूं करके', यहां सुनें

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' से आज उनकी आवाज में फिल्म का नया गाना 'यूं करके' रिलीज कर दिया गया है. ये एक रोमांटिक ट्रैक है जिसे सलमान ने अपनी आवाज दी है. इसे पहले फिल्म का गाना 'नैना लड़े' रिलीज किया गया था.

सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ 'दबंग 3' का नया गाना 'यूं करके', यहां सुनें
दबंग 3 का नया गाना 'यूं करके' (Photo Creduits: Youtube)

Salman Khan Dabangg 3 Songs: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) से उनका नया गाना 'यूं करके' (Yu Karke) आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने की खास बात ये है कि इसे खुद सलमान ने अपनी आवाज दी है. इसी के साथ सिंगर पायल देव ने भी इस गाने को गाया है. संगीत का काफी शोक रखनेवाले सलमान ने इससे पहले भी अपनी कुछ फिल्मों में गाना गाया था और अब 'दबंग 3' के साथ एक बार फिर वो अपने फैंस को सरप्राइज कर रहे हैं. फिल्म के इस गाने को आज सलमान ने ट्विटर पर शेयर किया है. ये भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ का गाना ‘नैना लड़े’ का ऑडियो हुआ रिलीज, यहां सुनें

सलमान ने सॉन्ग को शेयर करते हुए लिखा, "दबंग 3' का नया गाना 'यूं करके', सुनों हमारी यानी की चुलबुल पांडे की आवाज में."

ये भी पढ़ें: Dabangg 3: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म दबंग 3 का टाइटल सॉन्ग ‘हुड हुड दबंग’

आपको बता दें कि ये रोमांटिक ट्रैक इस फिल्म का तीसरा गाना है. इससे पहले सॉन्ग 'नैना लड़े' (Naina Lade) और 'दबंग 3 टाइटल ट्रैक' (Dabangg 3 Title Track) रिलीज किया जा चुका है. साल 2012 में 'दबंग 2' की रिलीज के अब 7 साल बाद सलमान अपनी इस फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं.

इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है. साथ ही फिल्म में सलमान के साथ अरबाज खान, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2019 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).