बॉलीवुड

रानू मंडल ने मीडिया को दिखाए अपने तेवर, Viral Video देखकर भड़के लोग

कोलकाता के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर प्रसिद्धि हासिल करने वाली रानू मंडल आज बॉलीवुड सिंगर के रूप में मशहूर हैं. लेकिन अब उनके रवैये को देखकर उनके फैंस काफी नाराज हैं. सफलता हासिल करने के बाद रानू के बदलते तेवर ने लोगों को नाराज आकर दिया है.

रानू मंडल ने मीडिया को दिखाए अपने तेवर, Viral Video देखकर भड़के लोग
रानू मंडल (Photo Credits: Instagram)

Ranu Mondal Viral Video: रानू मंडल उन खुशनसीब शख्सियतों में से एक हैं जिन्हें सोशल मीडिया की बदौलत अपार सलफता हासिल हुई. कोलकाता के रानाघाट रेलवे स्टेशन (Ranaghat Railway Station) पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाना गाकर मशहूर हुईं रानू ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' से बतौर प्लेबेक सिंगर अपनी शुरुआत की. इतनी बड़ी कामयाबी मिलने के बाद अब कहा जा रहा है कि रानू की ये सफलता उनके सिर चढ़कर बोल रही है. हाल ही में रानू का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक महिला फैन को उन्हें छूने के लिए फटकार लगाती हुई नजर आईं. ये भी पढ़ें: सेल्फी लेने पहुंची फैन पर भड़की रानू मंडल, कहा- ऐसे क्यों छू रही हो

अब रानू का एक नया वीडियो देखने को मिला है जिसमें मीडिया उनसे सवाल पूछ रही है लेकिन वो पॉपकॉर्न खाते हुए उनसे कह रही हैं, "मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा." मीडिया के साथ रानू के इस व्यवहार को लेकर अब उनके फैंस भी नाराज सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे ट्वीट्स देखने को मिले हैं जिसमें लोगों ने उनके इस बर्ताव के लिए उन्हें फटकार लगाई.

आपको बता दें कि रानू को लेकर बात करते हुए लता मंगेशकर ने कहा था कि अगर उनके नाम से किसी को फायदा होता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ये कामयाबी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी.

अब सोचने वाली बात ये है कि लोगों की बदौलत मिले इस स्टारडम को रानू को संभालना चाहिए वरना वो दिन दूर नहीं जब उन्हें अपने इस रवैया के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2019 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).