Asha bhosle Dies: आशा भोसले के निधन पर PM मोदी का भावुक पोस्ट, तस्वीरें शेयर कर दी श्रद्धांजलि
(Photo Credits PM Modi Twitter)

Asha bhosle Dies: भारतीय संगीत जगत की कालजयी गायिका आशा भोसले के 92 वर्ष की आयु में निधन से पूरा देश शोक में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस दुखद घड़ी में दिवंगत गायिका को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर आशा ताई के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें भारतीय संगीत का एक अमूल्य रत्न करार दिया.  यह भी पढ़े:  Asha Bhosle Dies: नहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले, 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

प्रधानमंत्री ने याद किए अनमोल क्षण

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ है, जो भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं." उन्होंने उनके दशकों लंबे संगीत सफर की सराहना करते हुए कहा कि उनके गीतों ने न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ.

आशा भोसले के निधन पर PM मोदी का भावुक पोस्ट

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "चाहे उनके भावपूर्ण गीत हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक कालातीत चमक थी। मैं उनके साथ हुई अपनी बातचीत की यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा. प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

"उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में विश्वास जताया कि आशा भोसले का संगीत कभी पुराना नहीं होगा. उन्होंने लिखा, "वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गाने हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे.

प्रधानमंत्री के अलावा, देश भर के नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने भी आशा ताई के योगदान को नमन किया है.

सोमवार को मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हुआ। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार, 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा.