Bigg Boss 13 Day 38 Highlights: रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की हुई वापसी, हैरान हुए घरवाले
सलमान खान ने हाल ही में अपने मिड सीजन फिनाले में घोषणा करते हुए कहा था कि रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और शेफाली बग्गा को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है. अब सच सामने आया है कि शेफाली बेघर हुई हैं तो वहीं रश्मि और देवोलीना को एक सीक्रेट रूम में रखा गया है. ये सब दर्शकों कोण उलझाने के लिए किया गया था.
Bigg Boss 13 Day 38 Highlights: सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपने मिड सीजन फिनाले में घोषणा करते हुए कहा था कि रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और शेफाली बग्गा को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है. अब सच सामने आया है कि शेफाली बेघर हुई हैं तो वहीं रश्मि और देवोलीना को एक सीक्रेट रूम में रखा गया है. ये सब दर्शकों कोण उलझाने के लिए किया गया था. आज रात के एपिसोड में इस फेक एलिमिनेशन का सच जानकर घरवालों के भी होश उड़ गए. ये तो सभी जानते हैं कि रश्मि और देवोलीना को वापस शो में देखकर सिद्धार्थ शुक्ला ज्यादा खुश नहीं होंगे. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा 40 साल का बुड्ढा तो भड़क उठी गौहर खान, ट्विटर पर लगाई फटकार
ये भी बता दें कि इस शो में 6 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री -अरहान खान, शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला, हिमांशी खुराना और खेसारी लाल यादव देखने को मिले. अब इस शो के आज के एपिसोड के हाइलाइट्स पर डालें एक नजर.
बिग बॉस ट्रांसपोर्ट सर्विस टास्क हुआ शुरू
बिग बॉस के घर में हाल ही में 'बॉस ट्रांसपोर्ट सर्विस' टास्क के दौरान हिंसक बर्ताव को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला को दो हफ्तों के लिए नोमिनेट किया गया था. इसके चलते अब सिद्धार्थ आज शो में टास्क के दौरान शांत नजर आए और अपनी टीम की सपोर्ट करते दिखे. इस दौरान उनकी टीम से पारस छाबड़ा, तहसीन पूनावाला, माहिरा शर्मा टीम के अन्य सदस्य के बर्ताव के कारण सिद्धार्थ फिर चिढ़ गए.
पारस छाबड़ा को लगी चोट
पारस और असीम रियाज, इन दोनों की ही टीम गोडाउन की तरफ टास्क को पूरा करने के लिए दौड़ पड़ती है. लेकिन यहां कंटेस्टेंट्स के उत्साह के बीच घर में एक बार फिर हिंसा का माहोल पैदा हो जाता है. स्टॉक इकठ्ठा करते समय पारस को उनकी उंगलियों में छोट लग जाती है और वो सिद्धार्थ शुक्ला को इसके लिए ब्लेम करते हैं. माहिरा भी इसके लिए सिद्धार्थ पर आरोप लगाकर उनसे लड़ जाती हैं. लेकिन सिद्धार्थ यहां शांति बनाए हुए नजर आते हैं.
शेफाली जरीवाला ने शहनाज गिल को कहा 'पंजाब की राखी सावंत'
शहनाज गिल हिमांशी खुराना को टारगेट करते हुए उनपर कमेंट करती हैं. घरवालों के रोकने के बावजूद शहनाज किसी की नहीं सुनती और उनका बर्ताव देखकर शेफाली जरीवाला उनकी क्लास लगाती हैं. शेफाली कहती हैं कि कभी कभी शहनाज पंजाब की राखी सावंत जैसा बर्ताव करती हैं.
हिमांशी ने खिचड़ी बनाने से किया इनकार
घरवालों के बीच आपसी सहमती से निर्णय होता है कि खाने में खिचड़ी बनाई जाएगी. इस दुआरान अचानक हिमांशी खाना बनाने के समय पर खिचड़ी बनाने से मना करते हुए कहती हैं कि उन्होंने कभी खिचड़ी नहीं बनाई. इसके बाद वो खिचड़ी बनाने की कोशिश करती हैं लेकिन घरवाले उनके रवैये से खुश नजर नहीं आते हैं. इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ मदद के किए आगे आते हैं और सभी को रोटी सब्जी खाने के लिए मनाते हैं.
रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की हुई वापसी
रश्मि और देवोलीना की बिग बॉस के घर में वापसी होती है जिसे घर का माहोल बदल जाता है. घरवाले इस बात से हैरान रह जाते हैं कि ये दोनों एविक्ट नहीं हुए थे. इनके वापस आने पर पारस और माहिरा समेत अन्य लोग रश्मि और देवोलीना से सिद्धार्थ की शिकायत करते हुए बताते हैं कि किस तरह से ट्रांसपोर्ट सर्विस टास्क के दौरान उन्होंने माहिरा के साथ बदतमीजी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

