टीवी

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: विशाल आदित्य सिंह की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, रितेश देशमुख-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मचाया धमाल

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि इस शो को जीतने का दावा करने वाले तहसीन पूनावाला इस घर से बेघर हो गए. अब आज इस शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और साथ ही यहां फिल्म 'मरजावां' की स्टार कास्ट भी घरवालों से मिलने पहुंची.

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: विशाल आदित्य सिंह की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, रितेश देशमुख-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मचाया धमाल
विशाल आदित्य सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अब तक काफी लड़ाई झगड़ा और ड्रामा देखने को मिला. इस शो में बढ़ते दिन के साथ ही विवाद भी बढ़ता नजर आ रहा है. हाल ही में मिड-सीजन फिनाले में काफी फेरबदल देखने को मिला जहां पुराने कुछ सदस्य बहार हुए तो वहीं नई वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई. इसके बाद पता चला कि शो से बेघर हुईं रश्मि देसाइअ रु देवोलीना भट्टाचार्जी की वापसी हुई है और बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में रखा था.

शो के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि सलमान 'वीकेंड का वॉर' पर एक-एक करके कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते हैं. यहां वो माहिरा शर्मा को 'नौटंकी' कहते हुए उनपर भड़कते हैं तो वहीं शहनाज गिल को सिद्धार्थ और हिमांशी खुराना के प्रति उनके बर्ताव के लिए फटकारते हैं. अब आइए देखें इस शो के आज के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

'मरजावां' स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा-रितेश देशमुख की घर में हुई एंट्री

सलमान खान के इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपनी फिल्म 'मरजावां' को प्रमोट करने पहुंचे. यहां इन्होंने पर सलमान समेत सभी को एंटरटेन किया. इसी के साथ ये दोनों ही एक्टर्स बिग बॉस के घर में पहुंचे और घरवालों का हाल जाना. इन्होने यहां सलमान के साथ मजेदार गेम भी खेला.

सलमान खान ने घरवालों को दिया नया टास्क 

सलमान खान ने घर वालों के साथ नए टास्क का आनंद भी लिया. सलमान विशाल को कंफेशन रूम में ये कहकर भेजते हैं कि उन्हें घरवालों के अगला टास्क देखने मिलेगा लेकिन उन्हें इसे सीक्रेट रखना होगा. इसके बाद सलमान कंटेस्तटेंट्स के सिर पर गुब्बारे बंधवाते हैं और हर व्यक्ति को एक बार में एक गुब्बारा फोड़ने मिलता है. घरवालों को बताना पड़ेगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.

विशाल आदित्य सिंह की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

'नच बलिए 9' के विजेता विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) की सलमान के शो में एंट्री होती है. सलमान यहां घरवालों को 'गलतफहमी' के गुब्बारे में उलझाते हैं जिसके बाद काफी आतिशबाजी देखने को मिलती है. अंत में वो विशाल आदित्य सिंह का घर में स्वागत करते हैं. विशाल को देखकर सब चौंक जाते हैं. अंत मे विशाल सबके गुब्बारे फोड़कर टास्क का अंत करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).