बॉलीवुड

'दिलबर' सॉन्ग पर डांस कर रही नेहा कक्कड़ अचानक स्टेज पर गिरीं, खूब Viral हो रहा ये Video

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' के मंच से नेहा ककड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टेज पर 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग पर होस्ट आदित्य नारायण के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वो फिसलकर गिर जाती हैं जिसे देखकर शो के अन्य जज अनु मलिक और विशाल डडलानी हैरान रह जाते हैं.

'दिलबर' सॉन्ग पर डांस कर रही नेहा कक्कड़ अचानक स्टेज पर गिरीं, खूब Viral हो रहा ये Video
नेहा कक्कड़ (Photo Credits: Instagram)

Neha Kakkar Song Viral Video: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' (Indian Idol 11) के मंच पर बतौर जज नजर आ रही हैं. इस शो से अब नेहा का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में देखा गया कि नेहा स्टेज पर डांस कर रहीं थी जब अचानक वो फिसलकर गिर गईं. नेहा 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग (Dilbar Dilbar Song) पर होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के साथ डांस कर रहीं थी. इस दौरान वो स्टेज पर अचानक फिसलकर गिर जाती हैं.  ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल 11 में आए कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती किया किस, सेट पर मौजूद लग रह गए सन्न

शो का माहोल काफी मस्तीभरा था जब नेहा भी स्टेज पर आदित्य के साथ सभी को एंटरटेन करने पहुंची. वीडियो में देखा गया कि डांस करते समय नेहा गिर जाती हैं जिसके बाद आदित्य उनसे माफी मांगकर उन्हें उठाते हैं.

सोनी टीवी (Sony TV) ने इस वीडियो को अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और ये काफी वायरल भी हो रहा है. बता दें कि नेहा बॉलीवुड में सेंसेशनल सिंगर बनी हुई हैं और उनके गानों को लाखों ही नहीं करोड़ों लोग सुन रहे हैं. यूट्यूब पर उनके गानों की भी काफी डिमांड देखने को मिल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).