बॉलीवुड

एक्स-कपल मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान ने साथ मिलकर मनाया बेटे अरहान खान का जन्मदिन, देखें Special Photos

बॉलीवुड के एक्स-कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का 17वां जन्मदिन एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. इस मौके पर अरबाज, मलाइका और अरहान के अलावा सीमा खान, अमृता अरोड़ा समेत पूरा परिवार के सनादस्य`सदस्य साथ नजर आए.

एक्स-कपल मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान ने साथ मिलकर मनाया बेटे अरहान खान का जन्मदिन, देखें Special Photos
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड के एक्स-कपल अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 9 नवंबर, शनिवार की रात को अपने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) का जन्मदिन (Birthday) बड़े ही शानदार ढंग से सेलिब्रेट किया. अरबाज और मलाइका भले ही अलग हो गए हैं लेकिन अपने बेटे के लिए ये दोनों एक छत के नीचे मिलकर सेलिब्रेट करने पहुंचे. अरहान के 17वें जन्मदिन पर अरबाज, मलाइका समेत अमृता अरोड़ा (Amruta Arora) और सीमा खान (Seema Khan) समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनके जन्मदिन का जश्न मनाया.

मलाइका यहां ब्लैक कलर की ड्रेस में अपने हॉट (Hot) अंदाज में नजर आईं तो वहीं अरबाज यहां ग्रीन टी-शर्ट और जीन्स पहने हुए अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखे.

मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Yogen Shah)

अरबाज और मलाइका ने भले ही मीडिया के लिए एक साथ पोज नहीं किया लेकिन इन्होंने अपने बेटे की खुशी के लिए एक ही छत के नीचे मिलकर सेलिब्रेट किया.

अरबाज खान (Photo Credits: Yogen Shah)

अरबाज के अलावा पूरे परिवार ने मिलकर एक साथ मीडिया के लिए पोज भी किया. बता दें कि मुंबई के एक होटल में इन्होंने जन्मदिन की पार्टी मनाई और इसी बहाने एक दूसरे के साथ गेट टू गेदर एन्जॉय किया.

मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान समेत अन्य फैमिली मेंबर्स (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, अरबाज खान के साथ तलाक से एक रात पहले हुआ था ये सब. अरबाज और मलाइका ने साल 201 7 में एक दूसरे को तलाक दे दिया था. इसके बावजूद ये दोनों एक दूसरे के फैमिली सेलिब्रेशन्स में शरीक होते आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).