मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
ऋतू नंदा की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित किया गया. इस दौरान कपूर और बच्चन परिवार के सदस्य मौजूद थे. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा ने हरिद्वार में पूजा किया जिसके बाद अस्थियां विसर्जित की गई.
मी टू के आरोपों में फंसे अनु मलिक को फिलहाल राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से बड़ी राहत मिली है. आयोग ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले को बंद कर दिया है. बताया गया कि शिकायतकर्ता की ओर से उन्हें कोई भी पुख्ता सबूत और संपर्क नहीं मिल पाया है.
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अली अब्ब्स जफर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके स्थित एक रेस्टोरेंट में शानदार पार्टी का आयोजन किया जहां बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज नजर आए.
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरुख खान अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस के साथ स्टेज पर सभी को एंटरटेन करते हुए नजर आए. यहां उन्होंने जेफ को अपनी फिल्म 'डॉन' से अपना एक मजेदार डायलॉग भी सिखाया जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
देश के जाने माने कवि, पटकथा लेखक और सोशल एक्टिविस्ट जावेद अख्तर आज 75 वर्ष के हो चले हैं. जिंदगी के इस उम्र में भी वो उतने ही गर्मजोशी के साथ हर काम को करते हुए नजर आते हैं. फिर चाहे वो किसी कार्यक्रम में कविताएं पढ़ना हो या फिर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखना, वो ये सभी काम बेहद जज्बे के साथ करते नजर आते हैं.
अजय देवगन-काजोल स्टारर फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ कि इसनें 100 करोड़ क्लब में अपनी एंट्री दर्ज कर ली है. वहीं फिल्म 'छपाक' को बॉक्स ऑफिस पर उस प्रकार का प्रतिसाद नहीं मिल पाया है जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को गाड़ियों का कितना शौक है ये तो सभी जानते हैं. हाल ही में विराट ने अपने लिए नई ऑडी कार खरीदी है जिसे लेकर वो आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. मीडिया में उनकी लेटेस्ट फोटोज भी देखने को मिली है.
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' से उनका पहला पोस्टर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस पोस्टर में सारा और कार्तिक कैंडिड अंदाज में नजर आ रहे हैं.
दीपिका पादुकोण हाल ही में जेएनयू यूनिवर्सिटी पहुंची थी जहां वो विरोध कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुईं थी. इस मामले को लेकर जहां देशभर में काफी बवाल मचा वहीं अब कंगना रनौत ने भी इसे लेकर अपना रिएक्शन मीडिया को दिया है.
सोनम कपूर हाल ही में लंदन में थी जब उन्होंने सफर करने के लिए उबर कैब बुक किया था. यात्रा के दौरान कैब में ड्राइवर की हरकत से सोनम काफी हद तक डर गईं. ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर करते हुए उन्हें आगाह किया.
सिद्धार्थ मल्होत्रा के 34वें जन्मदिन पर फिल्म 'शेरशाह' से उनका फर्स्ट लुक आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में सिद्धार्थ कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की भूमिका में नजर आएंगे.
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' ने देशभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अब तक 90 करोड़ से ज्यादा पैसे बटोर लिए है. फिल्म को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित किया गया था. अब इसे महाराष्ट्र में टैक्स फ्री किया जा सकता है.
मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि करीना कपूर आज आमिर खान से मिलने उनके घर पहुंची हैं. आमिर मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित पाली हिल में रहती हैं.
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती हुई नजर आ रही है तो वहीं छपाक कमाई के मामले में कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है.
आज देशभर में मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक स्पेशल वीडियो शेयर करके अपने फैंस को इस फेस्टिवल की बधाई दी है.
अनुष्का शर्मा जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी. इंडियन नेशनल वीमेन्स क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन पर बन रही इस फिल्म के लिए अनुष्का कड़ी मेहनत भी कर रही हैं.
फिल्म 'कलंक' में अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का दिल जीतने के बाद आलिया भट्ट अब जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी.
अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर बेटी अयात के साथ भाई सलमान खान और मॉम सलमा खान की एक फोटो शेयर की है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में सलमान अपनी भांजी को गोदी में उठाए हुए नजर आ रहे हैं.
ऋषि कपूर की बहन ऋतू नंदा का निधन हो गया जिसके चलते कपूर और बच्चन परिवार में शोक की लहर है. आज इस बात की जानकारी लगने के बाद अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दिल्ली पहुंचे हैं जहां ऋतू नंदा का अंतिम संस्कार होना है.
पतंगों का त्योहार आ चूका है और ये मकर संक्रांति 2020 और भी जायदा स्पेशल है. इस साल इस फेस्टिवल को कल यानी 15 जनवरी, 2020 को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस त्योहार के साथ जुड़ी पतंग उड़ाने की परंपरा भी कायम है और गर कोई इस फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार भी करता है.