बॉलीवुड

लंदन में Uber Cab ड्राइवर की हरकत से दंग रह गईं सोनम कपूर, डरी हुई एक्ट्रेस ने बताई ये बात

सोनम कपूर हाल ही में लंदन में थी जब उन्होंने सफर करने के लिए उबर कैब बुक किया था. यात्रा के दौरान कैब में ड्राइवर की हरकत से सोनम काफी हद तक डर गईं. ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर करते हुए उन्हें आगाह किया.

लंदन में Uber Cab ड्राइवर की हरकत से दंग रह गईं सोनम कपूर, डरी हुई एक्ट्रेस ने बताई ये बात
सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में लंदन (London) पहुंची थी जहां कैब में उबर ड्राइवर (Uber Driver) ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जिसके चलते वो दंग रह गईं. सोनम ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए अपने फैंस को आगाह किया कि जब वें लंदन जाएं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग करें और कैब बुक करने से बचें. सोनम ने बताया कि उनका ड्राइवर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और उनपर जोर-जोर से चिल्लाने लगा.

सोनम ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "दोस्तों लंदन में उबर कैब में मुझे सबसे भयावह अनुभव महसूस हुआ. कृपया करके सतर्क रहें. सबसे बढ़िया और सुरक्षित रास्ता यही है कि आप यहां की लोकल ट्रांसपोर्टेशन का ही उपयोग करें. मैं बुरी तरह से हिल गई हूं."

सोनम के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि आखिर हुआ क्या है? इसके जवाब में सोनम ने बताया, "ड्राइवर मानसिक रूप से ठीक नहीं था और मुझपर जोरों से चिल्ला रहा था. मैं अंत तक कांप रहीं थी."

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर का लगेज एयरपोर्ट से दूसरी बार हुआ लापता, एक्ट्रेस ने एयरलाइन्स कंपनी को लगाई फटकार

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले सोनम ने एयरलाइन्स कंपनी पर भी अपना क्रोध प्रकट करते हुए बताया था कि ब्रिटिश एयरवेज ने एक ही महीने में दो बार उनका लगेज घुमा दिया और अब वो इस एयरलाइन्स से कभी यात्रा नहीं करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2020 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).