क्रिकेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: द ओवल में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 356 रनों का टारगेट, टॉम बैंटन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज बेन डकेत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन और जो रूट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक पहुंचाया.

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: द ओवल में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 356 रनों का टारगेट, टॉम बैंटन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 3rd ODI Match Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के द ओवल (The Kia Oval) में खेला जा रहा है. हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है. वहीं कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. जो रूट (Joe Root), बेन डकेट (Ben Duckett), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और कमिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. इस सीरीज में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 84 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 39 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कांटे का रहा है. ऐसे में निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए पूरा दम लगाएंगी.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. इंग्लैंड की टीम में जो रूट, बेन डकेट, टॉम बैंटन और विल जैक्स जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जोश टंग और रेहान अहमद पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कमिंदु मेंडिस और चरिथ असलंका जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालागे, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज बेन डकेत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन और जो रूट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक पहुंचाया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 355 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 126 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान टॉम बैंटन ने महज 105 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के लगाए. टॉम बैंटन के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 77 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को दिलशान मदुशंका ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. असिथा फर्नांडो के अलावा सचिनदु कोलम्बेज ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 356 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 355-7, 50 ओवर (टॉम बैंटन 126 रन, बेन डकेट 0 रन, जो रूट 18 रन, हैरी ब्रूक 77 रन, जॉर्डन कॉक्स 76 रन, विल जैक्स 25 रन, लियाम डॉसन नाबाद 0 रन और जेमी ओवरटन नाबाद 21 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (दिलशान मदुशंका 1 विकेट, असिथा फर्नांडो 3 विकेट, जनित लियानागे 1 विकेट और सचिनदु कोलम्बेज 2 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2026 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).