बॉलीवुड

Love Aaj Kal First Poster: फिल्म 'लव आज कल' से कार्तिक आर्यन-सारा अली खान का रोमांटिक पोस्टर हुआ रिलीज 

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' से उनका पहला पोस्टर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस पोस्टर में सारा और कार्तिक कैंडिड अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Love Aaj Kal First Poster: फिल्म 'लव आज कल' से कार्तिक आर्यन-सारा अली खान का रोमांटिक पोस्टर हुआ रिलीज 
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

Love Aaj Kal First Poster: कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म का टाइटल रिवील करते हुए इसके मेकर्स ने आज इसका फर्स्ट पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म का टाइटल है 'लव आज कल' और इसके पोस्टर में कार्तिक और सारा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म का पोस्टर सामने आते ही ये इंटरनेट पर ट्रेंड होने लगा है.

सारा अली खान ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मिलिए वीर और जो से. आइए और हमारे इस वंडरलैंड में खो जाइए. #लवआजकल."

ये भी पढ़ें: मुंबई में देर रात तक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, देखें तस्वीरें

फिल्म के इस पोस्टर में मेकर्स ने दर्शाया है कि इसकी कहानी अब 1990 से 2020 में आ गई है. आपको बता दें कि ये फिल्म असल में 2009 में रिलीज हुई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक फिल्म का सिक्वल है.

अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म के इस पोस्टर रिलीज के साथ ही बाते गया कि कल यानी 17 जनवरी को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा. फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) भी नजर आएंगे और इसे आनेवाली 14 जनवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2020 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).