सलमान खान और भांजी अयात की ये क्यूट फोटो जीत रही फैंस का दिल
अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर बेटी अयात के साथ भाई सलमान खान और मॉम सलमा खान की एक फोटो शेयर की है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में सलमान अपनी भांजी को गोदी में उठाए हुए नजर आ रहे हैं.
सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अयात (Ayat) की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रही है. इस फोटो में अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने इंटरनेट पर शेयर किया है. इस पिक्चर में सलमान अपनी भांजी अयात को गोदी में उठाए हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उनकी मॉम सलमा खान (Salma Khan) भी उनके साथ खड़ी हुईं नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर इस क्यूट फोटो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.
अपिता ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "इस दुनिया में मुझे किसी चीज का डर नहीं लगा और इसकी वजह तुम थे क्योंकि मैं जानती थी कि तुम मुझे कुछ होने नहीं दोगे. अब अयात को इसी सुरक्षा का आशीर्वाद मिला है. इन हाथों को भगवान ने भेजा है. मैं बेहद खुश और भाई सलमान खान की शुक्रगुजार हूं और साथ ही मेरी मॉम सलमा खान, ये दो लोग जिन्हें देने के लिए मेरे पास सिर्फ प्रेम है."
ये भी पढ़ें: सलमान खान ने भांजी को बताया अपने जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट, ट्विटर पर लिखा भावनात्मक पोस्ट
आपको बता दें कि 27 दिसंबर, 2020 को अर्पिता ने बेबी अयात को जन्म दिया. इसी दिन सलमान खान का भी जन्मदिन है. सलमान ने इस बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मीडिया से कहा था कि वो अर्पिता और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे बढ़िया बर्थडे प्रेजेंट दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

