बॉलीवुड

ऋतू नंदा का निधन: ऋषि कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कपूर और बच्चन परिवार के सदस्य पहुंचे दिल्ली, देखें Photos

ऋषि कपूर की बहन ऋतू नंदा का निधन हो गया जिसके चलते कपूर और बच्चन परिवार में शोक की लहर है. आज इस बात की जानकारी लगने के बाद अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दिल्ली पहुंचे हैं जहां ऋतू नंदा का अंतिम संस्कार होना है.

ऋतू नंदा का निधन: ऋषि कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कपूर और बच्चन परिवार के सदस्य पहुंचे दिल्ली, देखें Photos
अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर्म अरमान जैन (Photo Credits: Yogen Shah)

Ritu Nanda's Demise: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बहन ऋतू नंदा का निधन (Death) हो गया जिसके चलते कपूर और बच्चन परिवार में शोक की लहर है. आज इस बात की जानकारी लगने के बाद अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दिल्ली पहुंचे हैं जहां ऋतू नंदा का अंतिम संस्कार होना है. बता दें कि ऋतू नंदा श्वेता नंदा की सास और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की समधन थी. इसी के साथ वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बुआ लगती थी.

आज उनके निधन की खबर आने के कपूर और खान परिवार के सदस्य दिल्ली पहुंचे हैं. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, अभिषेक बच्चन, अरमान जैन, रिद्धिमा कपूर साहनी समेत अन्य फैमिली मेंबर्स नजर आए. ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की बहन ऋतू नंदा का निधन, बच्चन और कपूर खानदान में शोक की लहर

मीडिया द्वारा क्लिक की गई इन फोटोज पर डालें एक नजर: 

ऋषि कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)
अरमान जैन (Photo Credits: Yogen Shah)
दिल्ली के लिए रवाना होते हुए अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo Credits: Yogen Shah)
रिद्धिमा कपूर साहनी (Photo Credits: Yogen Shah)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतू नंदा बीते काफी समय से बीमार चल रहीं थी. वो 71 वर्ष की थी. मुंबई मीरर की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतू नंदा कैंसर से पीड़ित थी और उनका उपचार चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).