Gangubai Kathiawadi First Look: आलिया भट्ट बनी 'गंगुबाई काठियावाड़ी', देसी लुक देखकर सरप्राइज हुए फैंस
फिल्म 'कलंक' में अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का दिल जीतने के बाद आलिया भट्ट अब जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी.
Gangubai Kathiawadi First Look: फिल्म 'कलंक' (Kalank) में अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का दिल जीतने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब जल्द ही संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी. आलिया ने आज इस फिल्म से अपना लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फिल्म के दो लुक पोस्टर्स सामने आए हैं जिसमें आलिया बिलकुल देसी अंदाज में नजर आ रही हैं.
आलिया ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "ये रही 'गंगुबाई काठियावाड़ी'." पहली फोटो में जहां आलिया एक देसी गर्ल के अंदाज में देख रही हैं वहीं दूसरी मोनोक्रोम फोटो में माथे पर तिलक, आंखों में काजल और गले में जेवर पहनी हुईं वो पारंपरिक भारतीय महिला के रूप में नजर आ रही हैं. ये भी पढ़ें: JNU हिंसा: आलिया भट्ट, अनिल कपूर, ट्विंकल खन्ना समेत कई फिल्मी सितारों ने घटना को बताया डरावना, दुखद और निर्दयी
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आलिया भट्ट की ये फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' (Mafia Queens of Mumbai) पर आधारित है. फिल्म में आलिया गंगुबाई काठियावाड़ी' नाम की एक वेशालय की मालकिन के रूप में नजर आएंगी.
इस फिल्म का निर्माण भंसाली और जयंतीलाल गडा मिलकर कर रहे हैं. ये फिल्म 11 सितंबर, 2020 को रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

