Amazon के मालिक जेफ बेजोस को शाहरुख खान ने सिखाया 'डॉन' का ये सुपरहिट डायलॉग, Video हुआ Viral
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरुख खान अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस के साथ स्टेज पर सभी को एंटरटेन करते हुए नजर आए. यहां उन्होंने जेफ को अपनी फिल्म 'डॉन' से अपना एक मजेदार डायलॉग भी सिखाया जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
Amazon Founder Jeff Bezos with Shah Rukh Khan: अमेजन (Amazon) के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) गुरुवार की शाम को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (Lauren Sanchez) के साथ नजर आए. इस कार्यक्रम में जेफ ने स्टेज पर शाहरुख खान के साथ खूब एन्जॉय किया. हमेशा की तरह अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी से सभी का मन मोह लेने वाले शाहरुख ने इस कार्यक्रम में रंग भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख ने जेफ को अपनी फिल्म 'डॉन' (Don) का सुपरहिट डायलॉग सिखाया.
वायरल वीडियो को रितेश देशमुख ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें वो जेफ से ये डायलॉग बुलवा रहे हैं, "जेफ को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है."
.@JeffBezos & @iamsrk - don ko pakadna mushkil hi nahin impossible hai!!! pic.twitter.com/mFlrSfXA56
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) January 16, 2020
शाहरुख ने भी फिल्म निर्देशक जोया अख्तर और जेफ बेजोस के साथ अपनी एक फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "जबरदस्त जेफ बेजोस और जोरदार जोया अख्तर के ससाथ ये शाम मजेदार और सीख से भरी रही."
Fun and learning evening with the Zordaar #Zoyaakhtar & the Zabardast @jeffbezos Thanx everyone at @PrimeVideoIN for arranging this. Aparna, Gaurav & Vijay Thx for ur kindness. @AmitAgarwal ur bow tie was a killer... pic.twitter.com/RQUi0854PZ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 16, 2020
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज ने अटेंड किया. इनमें भूमि पेडनेकर, आर. माधवन, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, ऋचा चड्ढा, कमल हासन, राजकुमार राव, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

