मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्टर्स कल्कि कोचलिन के घर नए मेहमान का आगमन हुआ है. एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से अपने मैटरनिटी फोटोशूट के चलते चर्चा में रहने वाली कल्कि को लेकर मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कल्कि ने बीती रात बेटी को जन्म दिया है.
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैराथन की आज शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में बॉलीवुड के यहां प्रतिभागियों को चीयर करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए अक्षय कुमार, अजय देवगन और रोहित शेट्टी इस कार्यक्रम में पहुंचे.
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नूतन के घर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. ये चोरी नुतन के ठाणे (Thane) जिले स्थित मुंब्रा इलाके में मौजूद उनके घर पर हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री के घर से नल और पाइप चोरी किया गया था जिसे लेकर पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
बिग बॉस के घर में इस बार सलमान खान नहीं बल्कि एक खास मेहमान एंट्री करने वाली हैं. हर हफ्ते वीकेंड का वॉर पर सलमान यहां दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं लेकिन इस बार उनकी जगह शिल्पा शेट्टी वीकेंड पर इस शो की कमान संभालती हुईं नजर आएंगी. शिल्पा यहां घर में एंट्री करेंगी और उनसे कई तरह की एक्टिविटीज भी करवाएंगी.
हिना खान और रोहन शाह की फिल्म 'हैक्ड' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म की रिलीज के साथ ही इसपर काले बादल छा गए हैं. फिल्म पायरेसी वेबसाइट्स जैसे तमिलरॉकर्स पर लीक हो गई है और ये अवैध तरीकों से फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराई जा रही है.
हॉट मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज कराने का फैसला किया है. पूनम ने कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया था लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज राज्यभर में मतदान किये जा रहे हैं और ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची.
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' 7 फरवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म की रिलीज के साथ ही एक बेहद स्पेशल मेहमान इसे देखने के लिए पहुंचे थे. बीजेपी के वरिष्ठ लाल कृष्ण आडवाणी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे और इसकी कहानी को देखकर बेहद भावुक भी हो उठे.
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. बीते दिनों इस फिल्म को लेकर कार्तिक ने अपनी को-एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ मिलकर मीडिया से बातचीत की.
टेलीविजन की हॉट एक्ट्रेस आशका गोरडिया सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज से आग लगा रही हैं. आशका की एक बीच फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में वो बिकिनी पहनी हुईं बीच पर पोज करती हुईं दिख रही हैं. फोटो में उनका हॉट और सेंश्यूअस अंदाज देखकर फैंस भी उनके दीवाने हो चले हैं.
संजय दत्त की मान्यता दत्त इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से तहलका मचा रही हैं. मान्यता ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसे लेकर वो चर्चा का विषय बन गई हैं. इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही मान्यता ने वहां के खूबसूरत बीच लोकेशन से अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो बोट में खड़ी दिखाई दे रही हैं.
फिल्म निर्देशक अनुराग बसु के साथ 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' में काम करने के बाद अब रणबीर कपूर जल्द ही उनकी अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं. खबर आ रही है कि रणबीर बॉलीवुड के मशहूर गायक किशोर कुमार के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म में उनका लीड रोल निभा सकते हैं.
वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत हो चुकी है और आज सभी प्रेमी रोज डे पर अपनी प्रेमिकाओं को गुलाब का फूल तोहफे में देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा अपने सेक्सी और दिलकश अंदाज से इस दिन को और भी खास बनाती हुई नजर आ रही हैं.
साउथ के जानेमाने एक्टर विजय पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपना शिकंजा कस लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अब तक एक्टर के पास से 77 करोड़ रूपए जब्त किये हैं. बताया जा रहा है कि तमिलनाडू के नेयवली कोल माइन्स में विजय अपनी आनेवाली फिल्म मास्टर के लिए शूटिंग कर रहे थे जब उनके घर इनकम टैक्स की रैड पड़ी.
रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' को लेकर एक नया विवाद उभरता दिखाई दे रहा है. फिल्म के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर बीते काफी समय से खबरें सामने आ रही थी. बताया जा रहा था कि फिल्म को हुए नुक्सान के चलते अब फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स के एक ग्रुप ने अपने हर्जाने की मांग की थी.
फिल्म 'बागी' और 'बागी 2' की शानदार सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट 'बागी 3' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे लीड रोल में नजर आ रही हैं.
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के जन्मदिन पर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर बेहद हॉट फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो जहां पूजा बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं मोनालिसा उनकी गोद में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं.
वेटरन एक्टर ऋषि कपूर को प्रदुषण के चलते हुए संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐसे में रणबीर कपूर उनसे फेस मास्क पहनकर उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे.
बॉलीवुड के लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर हरमीत सिंह और मनमीत सिंह के पिता एस. गुलजार सिंह चंधोके का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों अपने फैंस को अपने हॉट अंदाज से एंटरटेन कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जो काफी वायरल भी हो रही है.