बॉलीवुड

बोल्ड मॉडल पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर किया क्रिमिनल केस

हॉट मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज कराने का फैसला किया है. पूनम ने कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया था लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.

बोल्ड मॉडल पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर किया क्रिमिनल केस
पूनम पांडे (Photo Credits: Instagram)

हॉट मॉडल (Hot Model) और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) में केस दर्ज कराने का फैसला किया है. पूनम कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर (FIR) शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया था लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. इसके बाद अब वो कोर्ट का रुख करने जा रही हैं. दरअसल, पूनम और Armsprime Media के बीच 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था जिसके अनुसार ये कंपनी एक ऐसा का निर्माण करने वाली थी और इसमें हुए मुनाफे को कॉन्ट्रैक्ट अनुसार बांटा जाना था.

राज कुंद्रा Armsprime Media में इन्वेस्टर हैं और पूनम को बाद में पता चला कि मुनाफे के बंटवारे में गड़बड़ है आयर ये कॉन्ट्रैक्ट अनुसार नहीं किया जा रहा. इसे लेकर नाराज पूनम ने अपना कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था. लेकिन इसके बाद से ही पूनम काफी हद तक परेशान हो गईं.

ये भी पढ़ें: पूनम पांडे ने एक बार फिर उड़ाई फैंस की नींद, शेयर कर डाला बेहद ही बोल्ड वीडियो

पूनम को कई सारे अनजान कॉल्स आने लगे और लोग तरह-तरह की डिमांड कर रहे थे. इस बात से परेशान पूनम ने पुलिस कंप्लेंट करने का सोचा लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई. इस वजह से अब पूनम ने कोर्ट से उम्मीद लगाई है.

बताया जा रहा है कि पूनम ने कॉल्स से बचने के लिए अपना नंबर भी बदल दिया था और कुछ दिनों के लिए विदेश भी चली गईं. वो 3 महीनों तक विदेश में ही थी और उन्होंने सोचा कि वापस लौटने पर मामला शांत हो जाएगा. लेकिन उनकी मुसबीतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).