मनोरंजन

VIDEO: ₹370 बिरयानी विवाद पर भड़कीं पूनम पांडे, कहा- 'हमारे पीरियड्स के पैड्स इससे महंगे होते हैं'

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से शुरू हुए '₹370 की बिरयानी' विवाद पर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूनम ने वायरल वीडियो में महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर आरोपी युवक और कॉमेडियन दोनों को जमकर लताड़ा है.

VIDEO: ₹370 बिरयानी विवाद पर भड़कीं पूनम पांडे, कहा- 'हमारे पीरियड्स के पैड्स इससे महंगे होते हैं'
पूनम पांडे (Photo Credits: File Image)

मुंबई, 13 जून: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों 'बिग बॉस' फेम (Bigg Boss) और स्टैंड-अप कॉमेडियन (Stand-Up Comedian) प्रणित मोरे (Pranit More) के लाइव शो का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे लेकर देश भर में भारी आक्रोश है. इस '₹370 की बिरयानी' विवाद ('₹370 Ki Biryani' Controversy) पर अब मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.  अपनी बेबाक शैली के लिए जानी जाने वाली पूनम पांडे ने एक वीडियो जारी कर शो के दौरान की गई महिला विरोधी और आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की है. यह भी पढ़ें: Rs 370 Biryani Row: बिरयानी विवाद पर भड़के सीएम फडणवीस, कहा- 'कॉमेडियंस को अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए'; VIDEO

क्या है ₹370 की बिरयानी का विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक लाइव शो का वीडियो क्लिप इंटरनेट पर सामने आया. वीडियो में शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठे गुरुग्राम के 23 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपनी डेट का अनुभव साझा किया. युवक ने बताया कि उसने एक लड़की के साथ डेट पर चिकन बिरयानी और पानी की बोतल पर करीब ₹370 खर्च किए थे.

बातचीत के दौरान युवक ने आपत्तिजनक लहजे में कहा, "मैंने कहा कि ₹370 लगे हैं, तो उसे वसूल तो करूंगा ही." इस टिप्पणी पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने आपत्ति जताने के बजाय मंच पर ठहाके लगाए और इसे "पीक गुरुग्राम कंटेंट" करार दिया. बाद में सामने आए पूरे वीडियो में इस मामले में जबरदस्ती और सहमति के उल्लंघन जैसी गंभीर बातें भी सामने आईं, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया.

370 रुपए की बिरयानी विवाद पर पूनम पांडे की प्रतिक्रिया 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

पूनम पांडे का तीखा पलटवार

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूनम पांडे ने 11 जून को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस सोच पर गहरा गुस्सा जताया. उन्होंने इस मानसिकता को चुनौती दी कि किसी महिला का साथ या उसकी सहमति को पैसों के निवेश की तरह 'वसूला' जा सकता है.

पूनम पांडे का बयान: "मैंने ₹370 की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी... वाह भाई! तो मैं एक बात बताती हूं. हम औरतों को हर महीने पीरियड्स होते हैं और हम पैड्स यूज करती हैं. हमारे पीरियड्स के पैड भी ₹370 से महंगे होते हैं, जिन्हें हम इस्तेमाल करके फेंक देती हैं. तू जुबान संभाल कर बात कर."

विवाद के बाद कार्रवाई और परिणाम

इस विवाद के बढ़ने के बाद टिप्पणी करने वाले युवक हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित उसकी कंपनी 'स्टारविक डिजाइन' ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. वहीं, चौतरफा आलोचना झेल रहे कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिए और बाद में एक आधिकारिक वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने स्वीकार किया कि भीड़ को हंसता देख वे बहक गए थे और उन्हें उस वक्त युवक को टोकना चाहिए था, जो उनसे एक बड़ी चूक हुई.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया है और प्रणित मोरे व हिमांशु जांगड़ा को समन जारी किया है. साथ ही महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले में अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. रश्मि देसाई, कुशा कपिला और आयशा खान जैसी कई अन्य हस्तियों ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2026 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).