बॉलीवुड

Baaghi 3 Trailer: टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर 'बागी 3' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

फिल्म 'बागी' और 'बागी 2' की शानदार सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट 'बागी 3' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे लीड रोल में नजर आ रही हैं.

Baaghi 3 Trailer: टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर 'बागी 3' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
बागी 3 ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

Baaghi 3 Trailer: फिल्म 'बागी' और 'बागी 2' की शानदार सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट 'बागी 3' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) लीड रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म के ट्रेलर में टाइगर का दमदार अंदाज देखने लायक है. फिल्म के ट्रेलर को टाइगर ने ट्विटर पर शेयर किया है.

ट्रेलर को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, "बागी अब लौट आया है और इस बार वो अपनी सबसे महान युद्ध को लड़ने के लिए एक देश के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है."

फिल्म के ट्रेलर में देखा गया कि रोनी (टाइगर) और विक्रम )रितेश) दो ऐसे भाई हैं जिनके बीच काफी गहरी बॉन्डिंग है. बचपन से ही जब भी विक्रम मुश्किल में होता है रोनी उसकी मादद को आता है. कहानी के अनुसार, विक्रम किसी काम से विदेश जाता है जहां रस्ते में उसे कुछ अज्ञात लोग किडनैप कर लेते हैं.

ऐसे में रोनी अपने भाई को बचाने के लिए एक मिशन पर निकल पड़ता है जहां वो अपने रास्ते में आने वाले हर दुश्मन से निपटने को तैयार हैं.

ट्रेलर में देखा गया कि अंकिता लोखंडे यहां श्रद्धा कपूर की दोस्त की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के चंद की मिनटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है और इसका बेसब्री से इंतजार भी किया जा रहा है. अहमद खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).