लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार पर बनेगी बायोपिक फिल्म, रणबीर कपूर निभाएंगे लीड रोल !
फिल्म निर्देशक अनुराग बसु के साथ 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' में काम करने के बाद अब रणबीर कपूर जल्द ही उनकी अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं. खबर आ रही है कि रणबीर बॉलीवुड के मशहूर गायक किशोर कुमार के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म में उनका लीड रोल निभा सकते हैं.
फिल्म निर्देशक अनुराग बसु (Anurag Kashyap) के साथ 'बर्फी' (Barfi) और 'जग्गा जासूस' (Jagga Jasoos) में काम करने के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही उनकी अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं. खबर आ रही है कि रणबीर बॉलीवुड के मशहूर गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म में उनका लीड रोल निभा सकते हैं. दरअसल, अनुराग किशोर कुमार पर फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने रणबीर को वादा भी किया हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग ने कहा कि फिल्म के लिए अपने और रणबीर के डेट्स पर काम करने होगा जिसके बाद ही ये मुमकिन हो पाएगा.
अनुराग ने ये बात साफ कर दी है कि जब किशोर कुमार पर फिल्म बनाने का फैसला किया था तब रणबीर ही उनकी पहली पसंद थे. वैसे रणबीर इन दिनों अपनी अपकोमोंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'लूडो' में व्यस्त चल रहे हैं. ये भी पढ़ें: .पिता ऋषि कपूर से मिलने फेस मास्क पहनकर पहुंचे रणबीर कपूर, देखें Photos
View this post on Instagram
आपको बता दें कि अनुराग के साथ रणबीर की फिल्म 'बर्फी' को दर्शकों और समीक्षकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला था और इस फिल्म के लिए रणबीर ने कई अवॉर्ड्स भी जीते. इसके बाद रणबीर ने अनुराग के साथ फिल्म 'जग्गा जासूस' में काम किया लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई.
फिलहाल किशोर कुमार बायोपिक को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन अगर ये फिल्म बनती है तो यकीनन ये दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

