बॉलीवुड

म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता का दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ निधन

बॉलीवुड के लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर हरमीत सिंह और मनमीत सिंह के पिता एस. गुलजार सिंह चंधोके का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया.

म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता का दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ निधन
मीत ब्रदर्स (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी हरमीत सिंह (Harmeet Singh) और मनमीत सिंह (Manmeet Singh) के पिता एस. गुलजार सिंह चंधोके (S. Gulzar Singh Chandhoke) के पिता का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, मीत ब्रदर्स (Meet Brothers) के पिता एस.गुलजार सिंह चंधोके को बुधवार दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली.

स्पॉटबॉय पर छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि बुधवार की रात को उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था जहां उनका परिवार भी मौजूद था. उनका अंतिम संस्कार आज ओशिवारा श्मशान भूमि (Oshiwara Crematorium) में किया जाएगा. ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के परिवार से आई बुरी खबर, चचेरी बहन का पाकिस्तान में हुआ निधन

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by MeetBros (@meetbrosofficial) on

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि बुधवार रात 8 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जगह पर ही उनकी मृत्यु हो गई. इस खबर से उनके पूरे परिवार में शोक का माहोल है. ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की नानी का हुआ निधन, भाई ईशान खट्टर ने इमोशनल पोस्ट लिखकर किया याद

आपको बता दें कि मीत ब्रदर्स बॉलीवुड में कई सारे हिट गानें कंपोज कर चुके हैं. सलमान खान की आनेवाली फिल्म 'राधे' के लिए भी उन्होंने म्यूजिक दिया है. फिल्म 'रॉय' (Roy) के लिए दिया गया उनका सॉन्ग 'चिट्टियां कलाइयां' (Chittiyaan Kalaiyaan) को शानदार रिस्पोंस मिला था और इस गानें के चलते मीत ब्रदर्स दर्शकों के बीच और भी पॉपुलर हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2020 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).