मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' सोशल मीडिया पर जहां अपने कंटेंट के चलते खूब चर्चा में है वहीं इसे लेकर अब एक नया मामला सामने आया है. शो के मेकर्स ने इसके एक एपिसोड में अपने किरदार का मोबाइल नंबर बताया था जोकि असल में दुबई में रह रहे एक शख्स का है. अब दर्शक उस नंबर पर कॉल कर रहे हैं जिसके चलते उस व्यक्ति को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली आज दुबई में शादी करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि हसन भारतीय मूल की महिला शामिया आरजू से शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब सोशल मीडिया पर उनकी प्री-वेडिंग फोटोज सामने आई हैं.
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार खय्याम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. बीते काफी समय से बीमार चल रहे खय्याम का निधन हो गया. मनोरंजन जगत में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में संगीत दिया और दर्शकों का दिल जीता. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
मीका सिंह सिंह ने पाकिस्तान में लाइव परफॉर्मेंस दिया था जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी संस्थाएं FWICE और AICWA ने उनपर बैन लगा दिया था. इधर सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के साथ हॉस्टन में इवेंट करने जा रहे हैं जिसमें मीका भी हिस्सा लेंगे. इस बात को लेकर अब कयास लगाया जा रहा है कि अगर सलमान मीका के साथ काम करते हैं तो उनपर भी बैन लगाया जा सकता है.
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले एपिसोड का प्रसारण 19 अगस्त की रात को किया गया. शो में बिग बी ने अपने पहले प्रतियोगी से कई अहम सवाल पूछे. इनमें से 10 सवाल के जवाब क्या दे पाएंगे आप?
अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 11 लेकर दर्शकों के सामने पेश होंगे. हाल ही में इस शो के ग्रैंड लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य इस शो में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. लेकिन वो इस शो में अपनी फिल्मों का प्रचार करने जरूर आ सकते हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' को पछाड़ते हुए दो दिनों में जबरदस्त कमाई कर ली है. 'मिशन मंगल' की कमाई अब 50 करोड़ के बेहद करीब है वहीं फिल्म जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' 25 करोड़ की भी नहीं कमाई पाई है.
शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया को दिए हुए अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्मों का रास्ता छोड़कर सोशल मीडिया पर अपना कंटेंट क्रिएट करना क्यों शुरू किया. इसी के साथ शर्लिन ने बताया कि जब उन्होंने राम गोपाल वर्मा से काम मांगा तो उन्हें किस प्रकार की फिल्में ऑफर की गई.
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में गुरूजी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी का आलिशान आश्रम देखकर सभी हैरान हैं. आधुनिक चीजों से लैस ये आश्रम सेक्रेड गेम्स के दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लेकीन क्या आप जानते हैं कि आप भी इस आश्रम को विजिट कर सकते हैं. ये रही पूरी जानकारी.
भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों पर वहां बैन लगा दिया है. ऐसे में इस बात को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सिंगर कैलाश खेर ने कहा कि बैन कर देने से उन्हें और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
सलमान खान के नाम पर ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है जहां एक महिला से वादा किया गया था की उसकी बेटी को फिल्मों में काम दिलाया जाएगा. ठगी करने वाले व्यक्ति ने खुद को सलमान खान का करीबी बताया और फिल्मों में काम दिलाने के बहाने 38,000 हजार रूपए वसूले जिसके बाद से ही वो फरार है.
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने डांस से तहलका मचा दिया है.
सुहाना खान की इस हॉट फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं. उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और इसे खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं.
सेक्रेड गेम्स 2 की धूम सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई है और ऐसे में इस शो से लोकप्रियता हासिल करने वाली कुब्रा सैत ने इंटरनेट पर अपनी बेहद हॉट फोटो शेयर की है. उनकी इस लेटेस्ट फोटो को हजारों लाइक्स ऑर कमेंट्स भी मिले हैं.
फिल्म 'मिशन मंगल' को मिली बड़ी सफलता के बाद अक्षय कुमार ने आज मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर प्रशंसा की और उनके स्वच्छता अभियान पर भी विश्वास जताया. इसी के साथ अक्षय ने कहा की विज्ञान को भी महत्त्व देते हुए देश का नया नारा 'जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान होना चाहिए.'
जम्मू और कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान अब परेश रावल ने ये जोक शेयर करके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की खिल्ली उड़ाई है. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर पाकिस्तान की का मजाक उड़ा रहे हैं.
टीवी एक्ट्रेस गरिमा जैन ने मीडिया में बयान देते हुए बताया कि उनकी सगाई टूट चुकी है. इसकी असली वजह है उनका टीवी शो में काम करना और साथ ही इंटिमेट सीन्स जो उन्होंने अपने शो के लिए दिए थे. उनके मंगेतर को उनका ऐसा करना पसंद नहीं था जिसके चलते अब उनकी सगाई टूट गई.
रक्षाबंधन के त्योहार को सनी लियोन ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर बेहद शानदार ढंग से सेलिब्रेट किया. इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सनी और उनके पति डेनियल को काफी सम्मान मिला और ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करीबियों के साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट किया. सनी ने एक्टर रणविजय सिंह को राखी बांधी और इस फेस्टिवल की शुभकामनाएं दी.
पाकिस्तान में एक शादी समरोह में परफॉर्म करने को लेकर मीका सिंह पर भारत में FWICE और AICWA ने उन्हें बैन कर दिया है और जाहिर किया कि कोई भी मेंबर उनके साथ काम नहीं करेगा. ऐसे में अब जब मीका पाकिस्तान में परफॉर्म करके भारत लौटे तो वो वाघा बॉर्डर पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए नजर आए.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बधाई दी वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी अपने स्पेशल अंदाज में लोगों को विश किया. लेकिन ऐसा करने में उन्होंने एक गलती कर दी जिसके चलते वो जमकर ट्रोल हो गई और लोग इस बात को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाने लगे.