टीवी

इंटिमेट सीन देना पड़ा टीवी एक्ट्रेस गरिमा जैन को भारी, टूटी सगाई

टीवी एक्ट्रेस गरिमा जैन ने मीडिया में बयान देते हुए बताया कि उनकी सगाई टूट चुकी है. इसकी असली वजह है उनका टीवी शो में काम करना और साथ ही इंटिमेट सीन्स जो उन्होंने अपने शो के लिए दिए थे. उनके मंगेतर को उनका ऐसा करना पसंद नहीं था जिसके चलते अब उनकी सगाई टूट गई.

इंटिमेट सीन देना पड़ा टीवी एक्ट्रेस गरिमा जैन को भारी, टूटी सगाई
एक्ट्रेस गरिमा जैन (Photo Credits: Instagram)

टीवी एक्ट्रेस गरिमा जैन (Garima Jain) और उनके मंगेतर राहुल सराफ (Raahul Sarraf) की सगाई टूट गई है. इस बात की जानकारी खुद गरिमा ने मीडिया को दी है. टीवी शो 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' (Shakti — Astitva Ke Ehsaas) में नजर आनेवाली गरीमा ने बताया कि उनके मंगेतर को उनका टीवी शो में काम करना पसंद नहीं था. इसी के साथ उन्होंने अपने शो के लिए इंटिमेट सीन्स भी दिए थे जोकि उनके मंगेतर को नागवार गुजरी.

इस बात को लेकर उनके और राहुल के बीच अनबन भी होने लगी थी. ऐसे में उन्होंने अपनी सगाई (engagement) को तोड़ने का फैसला कर लिया. गौरतलब है कि उनकी सगाई हुए दो ही महीने हुए थे. इन्होंने 13 जून, 2019 को रोका कर लिया था.

अपनी सगाई टूटने की खबर देते हुए गरिमा ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, "मुझे लगता है कि इस रिलेशनशिप को लेकर हमने जल्दबाजी की. हम एक-दूसरे को ठीक से जानते भी नहीं थे. रोका के बाद ही एक दूसरे के साथ हमारे मतभेद होने लगे. ये इसलिए हो सकता है क्योंकि हम दोनों अलग इंडस्ट्री से आते हैं. शुरू में यही था कि वो मेरे इंटिमेट सीन्स को लेकर खुश नहीं था और साथ ही शो में छोटे कपड़े पहनने के खिलाफ थे. हमने अपने रिश्ते को कायम रखने की कोशिश की लेकिन चीजें नहीं सुधरी. स्थिति और भी बदतर होती चली गई जिसके बाद हमने आपसी समझौते के साथ इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Garima Jain (@officialgarimajain) on

आगे बात करते हुए गरिमा ने कहा, "मुझे अब केवल अपने करियर पर फोकस करना है और इस बारे में नहीं सोचना है कि क्या हुआ. मैं सेटल होने की जल्दबाजी नहीं करना चाहती हूं. चीजों को जब होना होगा तब होगा. अभी के लिए मैं सब कुछ भगवान पर छोड़ती हूं."

आपको बता दें की राहुल डायमंड मर्चेंट हैं जो अपने पिता के कारोबार में हाथ बटाने के लिए हाल ही में लंदन से मुंबई आकर बस गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).