Shweta Tiwari ने कोल्ड ड्रिंक डिलीवरी के साथ निकले कॉकरोच का वीडियो किया शेयर, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को किया टैग
श्वेता तिवारी भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई. इसके अलावा वह 'परवरिश', 'बेगूसराय', 'मैं हूं अपराजिता' और कई अन्य लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.
Shweta Tiwari Raises Hygiene Concerns With Tukaram Munde: टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने एक कोल्ड ड्रिंक डिलीवरी के बाद स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके ऑर्डर के साथ एक कॉकरोच भी घर में पहुंच गया. उन्होंने इस मामले में डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे (Tukaram Munde) को भी टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Pool Video: श्वेता तिवारी का स्विमिंग पूल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दोस्तों संग मस्ती करती नजर आईं अभिनेत्री
वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
श्वेता तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने ऑर्डर किए गए सामान को दिखाते हुए घर में घूम रहे कॉकरोच की ओर कैमरा घुमाती हैं. वीडियो में वह कहती हैं, "और उसके साथ कॉकरोच भी आया. देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है. मुंडे जी, अब हमारे घर तक कॉकरोच पहुंच रहे हैं. आप कहां हैं? कृपया इस पर ध्यान दीजिए." उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई यूजर्स ने भी फूड डिलीवरी में स्वच्छता को लेकर चिंता जताई है.
श्वेता तिवारी ने महाराष्ट्र एफडीए प्रमुख तुकाराम मुंढे से आग्रह किया:
तुकाराम मुंडे की कार्रवाई के बीच सामने आया मामला
श्वेता तिवारी की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे राज्यभर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सख्त अभियान चला रहे हैं. हाल के दिनों में उन्होंने कई रेस्टोरेंट, फूड बिजनेस और क्विक-कॉमर्स वेयरहाउस पर कार्रवाई की है. खराब स्वच्छता और फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन को लेकर कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं.
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई. इसके अलावा वह 'परवरिश', 'बेगूसराय', 'मैं हूं अपराजिता' और कई अन्य लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.
रियलिटी शो की बात करें तो श्वेता 'बिग बॉस 4' की विजेता रह चुकी हैं और 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा ले चुकी हैं. फिलहाल वह 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2026 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

