PAK पीएम इमरान खान की परेश रावल ने उड़ाई खिल्ली, कहा- पढ़कर गए मोदी और एग्जाम में आए अमित शाह
जम्मू और कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान अब परेश रावल ने ये जोक शेयर करके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की खिल्ली उड़ाई है. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर पाकिस्तान की का मजाक उड़ा रहे हैं.
पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को लेकर परेश रावल (Paresh Rawal) ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इमरान खान की जमकर खिल्ली उड़ाई है जिसके चलते ये अब इंटरनेट पर वायरल (viral) हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है. इस ट्वीट को शेयर करके परेश रावल ने कहा कि इस जोक को शेयर करने से वो खुद को रोक नहीं पाए.
परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, "मैं इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाया ...इमरान खान" स्कूल का वो दुखी लौंडा है जिसने पूरे साल में सिर्फ "मोदी मोदी " पढ़ा और एग्जाम में "अमित शाह" आ गए अमित शाह."
"I can’t prevent myself from sharing this ...इमरान खान" स्कूल का वो दुखी लौंडा है जिसने
पूरे साल में सिर्फ "मोदी मोदी " पढ़ा
और एग्जाम में "अमित शाह" आ गए @AmitShah
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) August 16, 2019
सोशल मीडिया पर उनका ये ट्वीट पढ़कर लोग हंस रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं. गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर में धारा 370 (Article 370) के हटाए जाने के चलते पाकिस्तान में आक्रोश का माहोल है. ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है.
इतना ही नहीं, भारतीय फिल्मों पर भी वहां बैन लगा दिया गया है. पाकिस्तान कश्मीर को लेकर भारत के फैसले का विरोध करने की पूरी कोशिशों में जुटा है. इसी बीच परेश रावल का ये ट्वीट अब सुर्खियों में आ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

