बॉलीवुड

Tik Tok पर सपना चौधरी ने 'कजरा मोहब्बत वाला' पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ ये वीडियो

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने डांस से तहलका मचा दिया है.

Tik Tok पर सपना चौधरी ने 'कजरा मोहब्बत वाला' पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ ये वीडियो
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Haryanavi Dancer Sapna Choudhary) अपने डांस परफॉर्मेंसेस से एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. सपना ने पॉपुलर टिक टॉक एप (Tik Tok App) अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 'कजरा मोहब्बत वाला' (Kajra Mohabbat Wala) पर मजेदार अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो अब तक कई सारे लोग देख चुके हैं.

अपने डांस परफॉर्मेंसेस के लिए मशहूर सपना एक बार अपने उसी अंदाज में कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं. लाइव स्टेज परफॉर्मेंसेस देने के बाद अब सपना टिक टॉक एप पर अपना जलवा बिखेर रही हैं.

सपना की फैन फॉलोविंग भी काफी जबरदस्त है और इसलिए उनका कोई भी नया वीडियो आते ही वायरल (viral) होने में देर नहीं लगती.

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) से देशभर में लोकप्रियता हासिल करने के बाद भी सपना ने अपना लाइव स्टेज परफॉर्मेंस बरकार रखा. हालांकि उन्होंने अपनी फीस जरूर बढ़ा दी.

सपना ने अपने डांस के साथ ही अपने गानों से भी दर्शकों का दिल जीता. उनके गानों को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जाता है और उसे ढेरोंव्यूज भी मिलते आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2019 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).