बॉलीवुड

सनी लियोन ने इस एक्टर को बांधी राखी, रक्षाबंधन पर शेयर की ये खूबसूरत फोटोज

रक्षाबंधन के त्योहार को सनी लियोन ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर बेहद शानदार ढंग से सेलिब्रेट किया. इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सनी और उनके पति डेनियल को काफी सम्मान मिला और ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करीबियों के साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट किया. सनी ने एक्टर रणविजय सिंह को राखी बांधी और इस फेस्टिवल की शुभकामनाएं दी.

सनी लियोन ने इस एक्टर को बांधी राखी, रक्षाबंधन पर शेयर की ये खूबसूरत फोटोज
सनी लियोन और रणविजय सिंह (Photo Credits: Instagram)

सनी लियोन (Sunny Leone) ने भी रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्योहार बेहद खुशी के साथ सेलिब्रेट किया. सनी ने इस फेस्टिवल को रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) और अपने परिवार के साथ मनाया. एमटीवी (MTV) के शो  'स्प्लिट्सविला' (Splitsvilla) में रणविजय के साथ काम नजर आनेवाली सनी ने उन्हें राखी बांधी और इस त्योहार की शुभकामनाएं दी. इसी के साथ उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) और उनके बच्चों ने भी इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया.

सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन की फोटोज शेयर करके लिखा, "हमारा स्पेशल रक्षाबंधन." पहली तस्वीर में सनी रणविजय को राखी बांधती हुई नजर आई. इसके बाद दूसरी फोटो में सनी उनकी हेयर स्टाइलिस्ट जीति पति डेनियल को राखी बांधती हुई नजर आईं.

इसके अलावा उनकी बेटी निशा कौर वेबर (Asher Kaur Weber) ने भी दोनों बेटे अशेर कौर वेबर और नोआह कौर वेबर (Noah Kaur Weber) को राखी बांधी.

 

View this post on Instagram

 

#mtvsplitsvilla12 starting 16th August! Every Friday 7pm!! @sunnyleone

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha) on

सोशल मीडिया पर उनकी क्यूट फोटोज (cute photos) पर कई सारे लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं. गौरतलब है कि सनी और डेनियल को भारतीय मनोरंजन जगत में काफी प्रेम और सम्मान मिला. ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करीबियों के साथ मिलकर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).