बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई तो इस बात पर लोग जमकर उड़ाने लगे मजाक 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बधाई दी वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी अपने स्पेशल अंदाज में लोगों को विश किया. लेकिन ऐसा करने में उन्होंने एक गलती कर दी जिसके चलते वो जमकर ट्रोल हो गई और लोग इस बात को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाने लगे.

परिणीति चोपड़ा ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई तो इस बात पर लोग जमकर उड़ाने लगे मजाक 
परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2019) के मौके पर बेहद अनोखे अंदाज में बधाई दी है जिसे लेकर वो अब सोशल मीडिया पर ट्रोल्स (trolls) के निशाने पर आ गई है. बीते दिनों 15 अगस्त को जहां सभी सेलिब्रिटीज ने फैंस को आजादी की बधाई दी वहीं परिणीती ने 16 अगस्त यानी आज के दिन ट्वीट करके लोगों को इस दिन की शुभकामनाएं दी.

इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अब जमकर खिल्ली उड़ रही हैं. परिणीती ने ट्वीट करके एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके कथित बॉयफ्रेंड चरित देसाई (Charit Desai) पानी के अंदर तिरंगा फहराते हुए नजर आए. इस वीडियो को शेयर करके परिणीति ने कैप्शन दिया, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. बीते मई के महीने में हमने अपने तिरंगे को अलग अंदाज में फहराया था."

इस वीडियो की जहां लोगों ने तारीफ की वहीं परिणीति को ट्वीट करते हुए लिखा कि आज स्वतंत्रता दिवस नहीं है और उन्होंने विश करने में इतनी देर क्यों कर दी?

एक यूजर ने लिखा, "लेकिन आज स्वतंत्रता दिवस नहीं है, हम भारत में रहते हैं ना कि लंदन में."

इसी तरह उन्हें ट्रोल करते हुए कई ट्वीट्स देखने को मिले.

बात करें फिल्मों की तो परिणीति हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'जबरिया जोड़ी' (Jabariya Jodi) में नजर आईं थी. इस फिल्म के बाद अब वो हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' (The Girl on the Train) के हिंदी रीमेक के लिए लंदन में शूट कर रहीं हैं. इसी के साथ वो साइना नेहवाल बायोपिक (Saina Nehwal Biopic) को लेकर भी व्यस्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).