बॉलीवुड

शर्लिन चोपड़ा का शॉकिंग खुलासा, कहा- राम गोपाल वर्मा ने भेजा था सेक्स वीडियो 

शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया को दिए हुए अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्मों का रास्ता छोड़कर सोशल मीडिया पर अपना कंटेंट क्रिएट करना क्यों शुरू किया. इसी के साथ शर्लिन ने बताया कि जब उन्होंने राम गोपाल वर्मा से काम मांगा तो उन्हें किस प्रकार की फिल्में ऑफर की गई.

शर्लिन चोपड़ा का शॉकिंग खुलासा, कहा- राम गोपाल वर्मा ने भेजा था सेक्स वीडियो 
शर्लिन चोपड़ा और राम गोपाल वर्मा (Photo Credits: Instagram)

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड (bold) अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. इंटरनेट पर अपने बोल्ड फोटोज (bold photos) और वीडियोज शेयर करने के बाद अब शर्लिन रैपर के तौर पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. हाल ही में मीडिया को दिए हुए एक इंटरव्यू में शर्लिन ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में काम करने का रास्ता छोड़कर इंटरनेट पर अपना कंटेंट बनाना क्यों शुरू किया.

स्पॉटबॉय से हुई बातचीत में शर्लिन ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में काम पाने के लिए राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) को मैसेज किया तो उन्हें एडल्ट फिल्में (adult film) ऑफर की गई. शर्लिन ने कहा, "ये साल 2016 की बात है. मुझे याद है मैंने राम गोपाल वर्मा को अपने फोटोज भेजे थे वॉट्सएप पर ये कहकर कि सर मैं शर्लिन चोपड़ा हूं. ये मेरी फोटोज है और मैं आपके प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हूं. मैंने आपकी फिल्म 'रंगीला', 'सत्या' और 'कंपनी' को खूब एन्जॉय किया. उनका जवाब आया, 'ये रही मेरी स्क्रिप्ट, आप देख लो और अपना फीडबैक दो.' मैंने स्क्रिप्ट पढ़ा और उसमें कोई कहानी ही नहीं थी और केवल सेक्स सीन्स थे. तब मैंने कहा कि सर इसमें तो कहानी ही नहीं है. तब उन्होंने कहा, 'मैंने तुम्हें सब कुछ भेज दिया है.' मैंने उन्हें जवाब दिया, एक था राजा, एक थी रानी, राजा ने रानी के साथ एक्स किया और खत्म हुई कहानी, ये कैसे हो सकता है? तो उन्होंने कहा, 'अगर तुम्हें ठीक लगता है तो मुझे बताना हम ये फिल्म कर सकते हैं."

शर्लिन ने बताया कि वो इस तरह के सीन्स नहीं करना चाहती थी और उन्होंने इसे लेकर राम गोपाल वर्मा से कहा कि वो उनकी अन्य फिल्मों में काम करना चाहती है. इसके बदले उन्हें केवल आश्वासन मिला. शर्लिन ने ये बात भी साफ कर दी कि राम गोपाल वर्मा ने उनपर बोल्ड फिल्मों (bold films) में काम करने का दबाव नहीं डाला था.

आगे शर्लिन ने भी बताया कि राम गोपाल वर्मा ने उन्हें एक सेक्स वीडियो भेजकर कहा कि इंसान हो या जानवर ये सभी के लिए नेचुरल है और सभी इसका आनंद लेते हैं. इसके बाद उन्होंने रामू से दूरी बना ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2019 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).