देश की खबरें | सात मई : गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के साहित्य जगत के लिए सात मई का दिन इतिहास में सुनहरे शब्दों में दर्ज है। 1861 में आज ही के दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था, जिन्हें एक कवि, लघु कथा लेखक, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंध लेखक और चित्रकार के तौर पर युग पुरुष का दर्जा हासिल है।
नयी दिल्ली, सात मई देश के साहित्य जगत के लिए सात मई का दिन इतिहास में सुनहरे शब्दों में दर्ज है। 1861 में आज ही के दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था, जिन्हें एक कवि, लघु कथा लेखक, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंध लेखक और चित्रकार के तौर पर युग पुरुष का दर्जा हासिल है।
टैगोर को पश्चिमी दुनिया को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें 20वीं सदी के शुरुआती वर्षों के भारत के सबसे प्रभावी व्यक्तित्व में शुमार किया जाता है। 1913 में उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था और वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय थे।
देश-दुनिया के इतिहास में सात मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
1663 : लंदन में प्रसिद्ध नाटककार थॉमस किलिग्रू द्वारा निर्मित रॉयल थियेटर की शुरुआत।
1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने कूर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया।
1861 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म।
1907 : बंबई (अब मुंबई) में बिजली से संचालित पहली ट्राम कार चलाई गई।
1912 : कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।
1928 : ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई।
1945 : जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ।
1946 : इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की स्थापना की।
1952: इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित। यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है।
1956 : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।
1973 : ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नयी राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया।
1982 : आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया।
2001: पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया।
2002 : चीन की नॉर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह बो हाइ सागर में जा गिरा। दुर्घटना में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत हो गई।
2012: व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2015 : ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री चुने गए। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।
2022: मध्य प्रदेश में इंदौर के स्वर्णबाग इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हुई।
2022: ब्राजील में 24वें मूक बधिर ओलंपिक में अविनाश देसवाल को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण मिला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

