Viral Video: 'जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना' ; वैलेंटाइन डे पर एक्टिव हुए 'हिन्दू संगठन', प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी
वैलेंटाइन डे को लेकर देशभर में माहौल गरमाने लगा है. एक तरफ जहां युवा प्रेमी जोड़े इस दिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कई हिंदू संगठन इसके विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं.
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे को लेकर देशभर में माहौल गरमाने लगा है. एक तरफ जहां युवा प्रेमी जोड़े इस दिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कई हिंदू संगठन इसके विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रेमी जोड़ों को सख्त चेतावनी दी जा रही है कि अगर वे सार्वजनिक रूप से वैलेंटाइन डे मनाते नजर आए, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कुछ हिंदू संगठनों का कहना है कि वैलेंटाइन डे ‘पश्चिमी संस्कृति’ को बढ़ावा देता है, जो भारतीय परंपराओं के खिलाफ है.
एक वायरल वीडियो में तो यहां तक कहा जा रहा है कि जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’!* इससे जाहिर होता है कि हिंदू संगठन इसे सख्ती से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. हालाकि, यह वीडियो कहां का है? इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
ये भी पढें: Valentine’s Day 2025: भाबीजी घर पर हैं की विदिशा श्रीवास्तव ऐसे देगी अपने पति को सरप्राइज, प्लान है तैयार
वैलेंटाइन डे पर एक्टिव हुए 'हिन्दू संगठन'
#ValentinesDay पर बाबू-शोना ढूंढ रहे छिपने का कोना-कोना pic.twitter.com/ZwbodiVXLj
— बलिया वाले 2.0 (@balliawalebaba) February 14, 2025
प्रेमी जोड़ों में डर का माहौल
इन धमकियों के कारण कई प्रेमी जोड़ों में डर का माहौल है. कई युवा सोच रहे हैं कि वे वैलेंटाइन डे पर बाहर निकलें या नहीं. वहीं, किसी बात को लेकर बवाल न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ा दी गई है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की जबरदस्ती या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

