Valentine’s Day 2025 Greetings: वैलेंटाइन डे के इन शानदार हिंदी WhatsApp Status, Photo SMS, GIF Images और HD Wallpapers के जरिए दें बधाई
वैलेंटाइन डे साल का एक ऐसा दिन होता है, जब दुनिया भर के कपल्स अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं, इसलिए इसे प्यार का महापर्व भी कहा जाता है. वैलेंटाइन डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक का समापन हो जाता है. ऐसे में वैलेंटाइन डे के इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसएमएस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स के जरिए पार्टनर को बधाई दे सकते हैं.
Valentine’s Day 2025 Greetings: दुनिया भर के प्रेमी जोड़े और विवाहित कपल्स 14 फरवरी 2025 यानी आज वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) मना रहे हैं. वैलेंटाइन डे, वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का आखिरी दिन होता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) के साथ होती है. वैलेंटाइन से जुड़ी एक प्रचलित कहानी के मुताबिक, रोम में क्लॉडियस के शासनकाल में संत वैलेंटाइन रहा करते थे, जो प्यार का संदेश फैलाते थे, लेकिन रोम के शासक क्लॉडियस सैनिकों की शादी और सगाई के सख्त खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने सख्त नियम बनाते हुए सैनिकों की शादियों और सगाई पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि संत वैलेंटाइन ने इसका विरोध करते हुए कई जोड़ों की शादियां कराई. जब शासक को इसकी भनक लगी तो उन्होंने 14 फरवरी 269 ईस्वी को संत वैलेंटाइन को फांसी दे दी. कहा जाता है कि प्यार के लिए कुर्बान होने वाले संत वैलेंटाइन की याद में ही हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.
वैलेंटाइन डे साल का एक ऐसा दिन होता है, जब दुनिया भर के कपल्स अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं, इसलिए इसे प्यार का महापर्व भी कहा जाता है. वैलेंटाइन डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक का समापन हो जाता है. ऐसे में वैलेंटाइन डे के इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसएमएस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स के जरिए पार्टनर को बधाई दे सकते हैं.

गौरतलब है कि फरवरी महीने को मंथ ऑफ लव यानी प्यार का महीना कहा जाता है, जिसका हर प्रेमी जोड़े को बेसब्री से इंतजार रहता है. हर साल 7 फरवरी से रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, रोज डे के बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे और 13 फरवरी को किस डे मनाने के बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे यानी प्यार के इस महापर्व को हर कोई यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).