RCB W Beat GG W, 1st Match Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जाइंट्स को 6 विकेट से हराया, एलिस पेरी और ऋचा घोष ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
महिला प्रीमियर लीग 2025 का महाकुंभ आज यानी 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया.
Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, WPL 2025 1st Match Scorecard Update: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का महाकुंभ (Maha Kumbh) आज यानी 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. इस बार गुजरात जाइंट्स की अगुवाई एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. इस बार डब्लूपीएल का आयोजन चार शहरों में हो रहा हैं. इसमें वड़ोदरा (Vadodara), बेंगलुरु (Bengaluru), लखनऊ (Lucknow) और मुंबई (Mumbai) शामिल हैं. GG W vs RCB W, 1st Match Live Score Update: आरसीबी की पारी लड़खड़ाई, सयाली सतघरे ने एलिस पेरी को बनाया अपना शिकार
यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड:
Royal Challengers Bengaluru (202/4; R Ghosh 64*) beat Gujarat Giants (201/5) by 6 wickets in WPL 2025 opener #GGvRCB #WPL2025 #GGvsRCB
Scorecard: https://t.co/xQrgPj3Y1p
Highlights: https://t.co/56n3n5Kjnd pic.twitter.com/O30ZgLF8WM
— CricketNDTV (@CricketNDTV) February 14, 2025
इस बीच टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाइंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
गुजरात जाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 201 रन बनाए. गुजरात जाइंट्स की तरफ से कप्तान एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रनों की तूफानी पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान कप्तान एशले गार्डनर ने 37 गेंदों पर तीन चौके और आठ छक्के लगाए. कप्तान एशले गार्डनर के अलावा बेथ मूनी ने 54 रन बटोरे.
दूसरी तरफ, आरसीबी की टीम को स्टार तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आरसीबी की ओर से रेणुका ठाकुर सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. रेणुका ठाकुर सिंह के अलावा जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट लिए. आरसीबी की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम का आगाज निराशाजन रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. आरसीबी की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी की तरफ से ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ऋचा घोष ने 27 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाई. ऋचा घोष के अलावा एलिस पेरी ने 57 रन बनाए.
वहीं, गुजरात जाइंट्स की टीम को कप्तान एशले गार्डनर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. गुजरात जाइंट्स की ओर से एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. एशले गार्डनर के अलावा डींड्रा डॉटिन और सयाली सतघरे ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
गुजरात जाइंट्स की बल्लेबाजी: 201/5, 20 ओवर (लौरा वोल्वार्ड्ट 6 रन, बेथ मूनी 54 रन, दयालन हेमलता 4 रन, एशले गार्डनर नाबाद 79 रन, डींड्रा डॉटिन 25 रन, हरलीन देयोल नाबाद 9 रन, सिमरन शेख 11 रन.)
आरसीबी की गेंदबाजी: (रेणुका ठाकुर सिंह 2 विकेट, कनिका आहूजा 1 विकेट, जॉर्जिया वेयरहैम 1 विकेट और प्रेमा रावत 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
आरसीबी की बल्लेबाजी: 202/4, 18.3 ओवर (स्मृति मंधाना 9 रन, डेनिएल व्याट-हॉज 4 रन, एलिस पेरी 57 रन, राघवी बिस्ट 25 रन, ऋचा घोष नाबाद 64 रन, कनिका आहूजा नाबाद 30 रन.)
गुजरात जाइंट्स की गेंदबाजी: (एशले गार्डनर 2 विकेट, डींड्रा डॉटिन 1 विकेट, सयाली सतघरे 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

