एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर कड़ाई से जांच के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद प्रशासन द्वारा जिले की सीमा सील किये जाने के बाद दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर बुधवार को जाम जैसी स्थिति रही। अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही को लेकर बेहद सख्ती बरती और सिर्फ उन्हें ही अनुमति प्रदान की जिनके पास वैध यात्रा पास था या आवश्यक सेवाओं से जुड़े थे।
देश की खबरें | मानवीय संकट के प्रति शीर्ष अदालत के कथित उदासीन रवैये को लेकर वकीलों का प्रधान न्यायाधीश को पत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण प्रवासी कामगारों की दुर्दशा पर उच्चतम न्यायालय द्वारा मंगलवार को स्वत: ही संज्ञान लिये जाने से एक दिन पहले देश के 20 प्रमुख वकीलों ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और अन्य न्यायाधीशों को तल्ख पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि इस मानवीय संकट के प्रति शीर्ष अदालत के उदासीन रवैये को अगर तुरंत ठीक नहीं किया गया तो इसका मतलब उसका अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना होगा।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या 25 हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 25 हो गई है।
जरुरी जानकारी | केंट आरओ ने विरोध के बाद घरेलू सहायकों पर बनाए विज्ञापन को लिया वापस, मांगी माफी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाटर प्यूरीफायर बनाने वाले देश के प्रमुख ब्रांड केंट आरओ ने अपने ‘आटा और ब्रेड मेकर’ के विज्ञापन को बुधवार को वापस ले लिया। घरेलू सहायिकाओं के प्रति श्रेणीगत भेदभाव और स्त्री द्वेषी होने के चलते कंपनी को अपने इस विज्ञापन के लिए भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड- 19 के 114 नये मामले सामने आये, मामलों की कुल संख्या 850 पार हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में बुधवार को कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आये जो देश में एक दिन में संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इससे इस पर्वतीय देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 886 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
ताजा खबरें | लॉकडाउन: ओडिशा में 28 मई से चलेंगी निजी बसें
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ‘ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन’ ने बृहस्पतिवार से राज्य में बसें चलाने का निर्णय किया है।
देश की खबरें | चीन, भारत को मतभेदों की छाया अपने द्विपक्षीय संबंधों पर नहीं पड़ने देनी चाहिए: चीनी राजदूत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में चीन के राजदूत सुन वेइडोंग ने बुधवार को कहा कि चीन और भारत को अपने मतभेदों का असर कभी भी समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर नहीं पड़ने देना चाहिए और आपसी विश्वास को बढ़ाया जाना चाहिए।
जरुरी जानकारी | गंगवार ने श्रमिकों से जुड़े आंकड़ों के लिये अलग ट्विटर हैंडल पेश किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को श्रम ब्यूरो का एक अलग ट्विटर हैंडल पेश किया। इसके जरिये कामगारों के कल्याण से जुड़े ताजा आंकड़े उपलब्ध कराये जाएंगे।
देश की खबरें | राहुल, प्रियंका, कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
जरुरी जानकारी | एमएसएमई ने बनाया अबतक के सबसे बड़े ऑनलाइन व्यापार पाठ्यक्रम का विश्व रिकार्ड
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के करीब 4 लाख उद्यमी कोविड-19 के बाद कारोबार को फिर से खड़ा करने को लेकर एक प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए। इसके साथ इन उद्यमियों ने अबतक के इस सबसे बड़े ऑनलाइन व्यापार पाठ्यक्रम का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया। इस पाठ्यक्रम को 98 लाख मिनट से अधिक देखा गया।
जरुरी जानकारी | गिफ्टसिटी कंपनी में आईएलएण्डएफएस की हिस्सेदारी गुजरात सरकार को बेचने को एनसीएलटी की मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने संकट से जूझ रही आईएलएण्डएफएस को उसकी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी कंपनी (गिफ्टीसिटी कंपनी) में हिस्सेदारी गुजरात सरकार को बेचने को मंजूरी दे दी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र के आदिवासी कर सकेंगे वन अधिकारों पर निर्णय के खिलाफ अपील
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य के आदिवासी अब अपने वैयक्तिक या सामुदायिक वन अधिकारों को, एक विशेष अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय समितियों द्वारा खारिज किए जाने के निर्णय के खिलाफ अपील कर सकते हैं।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में दसवीं कक्षा में भूगोल में अन्य विषयों के औसत के आधार पर मिलेंगे अंक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने बुधवार को कहा कि दसवीं कक्षा के छात्रों को भूगोल में अन्य विषयों में हासिल औसत अंक दिए जाएंगे ।
देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि अगले साल तक बढाई, रैंकिंग अंक रहेंगे बरकरार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफिकेशन अवधिक बढाई जायेगी और मूल क्वालीफिकेशन अवधि के दौरान हासिल किये गए रैंकिंग अंक बरकरार रहेंगे ।
विदेश की खबरें | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की प्रेस सचिव कोरोना वायरस संक्रमण खत्म होने के बाद काम पर लौटीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद काम पर लौट आयी हैं।
देश की खबरें | प्रवासी श्रमिको को लेकर आ चुकी है उप्र में अब तक 1337 ट्रेने, करीब 18 लाख आये :अवनीश अवस्थी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने 1511 गाड़ियों की व्यवस्था की है । इनमें से 104 ट्रेने अभी रास्ते में हैं । इसके अलावा प्रदेश में मास्क नहीं पहनने पर 13 हजार से अधिक लोगों का चालान किया गया है ।
देश की खबरें | एयरइंडिया की गैर नियमित उड़ानों में बीच की सीट बुक करने की अनुमति वाले आदेश में हस्तक्षेप से इंकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिये दस दिन तक एयरइंडिया की गैर नियमित उड़ानों में बीच की सीट पर छह जून तक यात्रियों को बिठाने की अनुमति देने के अपने आदेश में सुधार करने से बुधवार को इंकार कर दिया।
जरुरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख से खाद्य तेलों में सुधार, सरसों की एमएसपी पर खरीद से सुधरा बाजार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) जैसे देशी तेलों के साथ साथ सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।
देश की खबरें | कानूनी पेचीदगी में उलझाकर शराब माफिया का संरक्षण कर रही खट्टर सरकार : सुरजेवाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर शराब घोटाले को दबाने का आरोप लगाया है।
देश की खबरें | पुरी, भुवनेश्वर में दो महीने बाद फिर शुरू होगा धरोहर कोरिडोर परियोजना का काम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर और भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के आसपास धरोहर कोरिडोर का काम शुक्रवार से शुरू करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।