विदेश की खबरें | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की प्रेस सचिव कोरोना वायरस संक्रमण खत्म होने के बाद काम पर लौटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद काम पर लौट आयी हैं।

वाशिंगटन, 27 मई अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद काम पर लौट आयी हैं।

मिलर ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि वह काम पर लौट आयी हैं। साथ ही उन्होंने बीमारी के दौरान सहयोग के लिए चिकित्सा कर्मियों एवं अपने परिजनों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े | भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के नेता अरुमुगम थोंडामन का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.

मिलर व्हाइट हाउस के उन तीन कर्मचारियों में शामिल थीं जो कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की तीन जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद काम पर लौट आयी हूं। उन सभी चिकित्सकों और सभी को धन्यवाद जिन्होंने मुझे सहयोग दिया। मैं यह अपने पति के बिना नहीं कर पाती जिन्होंने गर्भवती पत्नी की काफी देखभाल की।’’

यह भी पढ़े | भारत और चीन के बीच तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट, कहा- दोनों देशों के बीच अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार.

कैटी का विवाह ट्रंप के शीर्ष सलाहकार स्टीफेन मिलर से हुआ है और वह आठ मई को कोविड- 19 से संक्रमित पायी गई थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि वह व्हाइट हाउस में वायरस के फैलने को लेकर ‘‘चिंतित नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी