ताजा खबरें | लॉकडाउन: ओडिशा में 28 मई से चलेंगी निजी बसें

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ‘ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन’ ने बृहस्पतिवार से राज्य में बसें चलाने का निर्णय किया है।

भुवनेश्वर, 27 मई ‘ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन’ ने बृहस्पतिवार से राज्य में बसें चलाने का निर्णय किया है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने से यह बस सेवाएं बंद थी।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | चीन, भारत को मतभेदों की छाया अपने द्विपक्षीय संबंधों पर नहीं पड़ने देनी चाहिए: चीनी राजदूत.

संघ की बुधवार को हुई बैठक में राज्यों के उनकी कुछ मांगे माने जाने के बाद बसों को ‘‘चरणबद्ध’’ तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया।

संघ के सचिव देबेन्द्र साहू ने कहा ‘‘ राज्य सरकार ने हमारी तीन मूल मांगे मान ली हैं और हमें आश्वासन दिया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण बस मालिकों को हुए नुकसान पर भी वह गौर करेगी।’’

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | गंगवार ने श्रमिकों से जुड़े आंकड़ों के लिये अलग ट्विटर हैंडल पेश किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी हितधारकों के सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए, हमने बृहस्पतिवार से राज्य में बसें चलाने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा कि राज्यभर में 14,000 से अधिक बसें चलाई जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 के मद्देनजर किराया ना बढ़ाने का निर्णय किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है