देश की खबरें | महाराष्ट्र में दसवीं कक्षा में भूगोल में अन्य विषयों के औसत के आधार पर मिलेंगे अंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने बुधवार को कहा कि दसवीं कक्षा के छात्रों को भूगोल में अन्य विषयों में हासिल औसत अंक दिए जाएंगे ।

जियो

पुणे, 27 मई महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने बुधवार को कहा कि दसवीं कक्षा के छात्रों को भूगोल में अन्य विषयों में हासिल औसत अंक दिए जाएंगे ।

एमएसबीएसएचएसई ने कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च को भूगोल विषय की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था ।

यह भी पढ़े | लद्दाख में कोरोना का एक नया मरीज पाया गया, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक परिपत्र में कहा गया, ‘‘चूंकि भूगोल विषय की लंबित परीक्षा रद्द कर दी गयी है, इसलिए बोर्ड ने फैसला किया है कि अन्य विषयों की लिखित परीक्षा में हासिल अंकों के औसत के आधार पर अंक एसएससी छात्रों को दिए जाएंगे।’’

इसमें कहा गया कि दिव्यांग छात्रों के लिए व्यावसायिक विषय की परीक्षा के मामले में भी यही नियम अपनाया जाएगा ।

यह भी पढ़े | एक मंदिर की खुदाई के दौरान वियतनाम में मिला 9वीं शताब्दी का शिवलिंग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तारीफ की.

नोटिस में कहा गया है, ‘‘अन्य विषयों में लिखित, मौखिक, प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन में हासिल औसत अंक इन विषयों के लिए दिए जाएंगे।’’

महाराष्ट्र में माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था । परीक्षाएं तीन मार्च से 23 मार्च के बीच आयोजित हुई थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी