देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या 25 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 25 हो गई है।

जियो

श्रीनगर, 27 मई श्रीनगर में कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 25 हो गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | लद्दाख में कोरोना का एक नया मरीज पाया गया, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शहर के फतेह कदल इलाके के रहने वाले इस शख्स की मौत चेस्ट डिजीज (सीडी) अस्पताल में हुई ।

अधिकारियों ने कहा कि मरीज को 18 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एसआईसीयू एसएमएचएस से सीडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। मरीज पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था और उसकी सर्जरी हुई थी।

यह भी पढ़े | एक मंदिर की खुदाई के दौरान वियतनाम में मिला 9वीं शताब्दी का शिवलिंग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तारीफ की.

अधिकारियों ने बताया कि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। बुधवार की शाम को उसे अचानक थोड़े समय के अंतराल में दो बार दिल का दौरा पड़ा और उसने दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है