देश की खबरें | राहुल, प्रियंका, कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के वास्तुकार और हमारे पहले प्रधानमंत्री थे। भारत के इस महान सपूत को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन।’’

यह भी पढ़े | लद्दाख में कोरोना का एक नया मरीज पाया गया, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रियंका ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में आईटीआई , योजना आयोग , आईआईटी, एम्स, सेल, बार्क, ओएनजीसी, कई अन्य संस्थाएं स्थापित हुईं।

उन्होंने कहा, ‘‘पंडित नेहरू की बनाई संस्थाओं के कारण ही आज हम अंतरिक्ष में पहुंचे हैं, शिक्षा जगत में धाक रखते हैं, हमारे पास विश्वस्तरीय डॉक्टर्स-इंजीनियर्स हैं, तकनीक में हमारा लोहा माना जाता है। यह सब नेहरू जी की देश को सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनाने की सोच के कारण ही संभव हुआ। ’’

यह भी पढ़े | एक मंदिर की खुदाई के दौरान वियतनाम में मिला 9वीं शताब्दी का शिवलिंग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तारीफ की.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ पंडित नेहरू ने कहा था-‘संकट में हर छोटी सी बात का महत्व होता है।’ सावधानी और सुरक्षा से जुड़ी, छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखकर ही हम कोविड-19 से जंग जीत सकते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं।’’

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी पंडित नेहरू को याद किया।

देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की कमान संभाली थी। उनका निधन 27 मई 1964 को हुआ था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें