जरुरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख से खाद्य तेलों में सुधार, सरसों की एमएसपी पर खरीद से सुधरा बाजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) जैसे देशी तेलों के साथ साथ सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।

नयी दिल्ली, 27 मई अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) जैसे देशी तेलों के साथ साथ सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।

सूत्रों ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की सरकारी खरीद होने के कारण अब किसान मंडी में कम ऊपज ला रहे हैं जिससे मुख्यत: सरसों कीमतों सुधार आया है।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

उन्होंने कहा कि गुजरात की मंडियों में मूंगफली की नयी फसल आने से मूंगफली कीमतों पर दबाव है जिसके कारण मूंगफली तेल कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 लॉकडाऊन में ढील दिये जाने के बाद छोटे रेस्तरां, होटलों की मांग बढ़ने से सीपीओ एक्स कांडला और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार आया है। अन्य तेलों के भाव पूर्ववत बोले गये।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

बुधवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,550- 4,600 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 4,825- 4,875 रुपये।

वनस्पति घी- 945 - 1,050 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,950 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,960 - 2,010 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,280 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,505 - 1,650 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,575 - 1,695 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,000 - 13,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,600 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,430 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,600 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,550 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,000 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,875- 3,925 लूज में 3,675--3,725 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है