जरुरी जानकारी | गिफ्टसिटी कंपनी में आईएलएण्डएफएस की हिस्सेदारी गुजरात सरकार को बेचने को एनसीएलटी की मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने संकट से जूझ रही आईएलएण्डएफएस को उसकी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी कंपनी (गिफ्टीसिटी कंपनी) में हिस्सेदारी गुजरात सरकार को बेचने को मंजूरी दे दी।
मुंबई, 27 मई राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने संकट से जूझ रही आईएलएण्डएफएस को उसकी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी कंपनी (गिफ्टीसिटी कंपनी) में हिस्सेदारी गुजरात सरकार को बेचने को मंजूरी दे दी।
आईएलएण्डएफएस की गिफ्टसिटी कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.
एनसीएलटी के आदेश के मुताबिक गुजरात सरकार ने गिफ्टीसिटी कंपनी में आईएल एंड एफएस की हिस्सेदारी के लिये गुजरात सरकार ने 100 प्रतिशत इक्विटी मूलय देने पर सहमति जताई है। इससे आईएलएण्डएफएस को 32.70 करोड़ रुपये से अधिक का सकारात्मक मूल्य प्राप्त होगा।
आदेश के अनुसार आईएलएण्डएफएस ने कहा है कि इस बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि में से 61.84 लाख रुपये की राशि को समाधान प्रक्रिया लागत के तौर पर अलग रखा गया है। हिस्सेदारी की बिक्री की राशि पर लागू करों का भी भुगतान इसी धन से होगा।
यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.
एनसीएलटी ने इसके साथ ही आईएलएण्डएफएस को उसके विशेष खाते से तीन करोड़ रुपये की निकासी की भी अनुमति दी है। इस राशि का इस्तेमाल समाधान प्रक्रिया के अतिरिक्त खर्चों के लिये किया जायेगा। इसके लिये कंपनी को न्यायाधिकरण द्वारा नियुक्त निदेशक मंडल की अनुमति लेनी होगी। यह विशेष खाता आईएलएण्डएफएस को बिक्री से मिलने वाली राशि को रखने के लिये खोला गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)