जरुरी जानकारी | गंगवार ने श्रमिकों से जुड़े आंकड़ों के लिये अलग ट्विटर हैंडल पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को श्रम ब्यूरो का एक अलग ट्विटर हैंडल पेश किया। इसके जरिये कामगारों के कल्याण से जुड़े ताजा आंकड़े उपलब्ध कराये जाएंगे।

नयी दिल्ली, 27 मई श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को श्रम ब्यूरो का एक अलग ट्विटर हैंडल पेश किया। इसके जरिये कामगारों के कल्याण से जुड़े ताजा आंकड़े उपलब्ध कराये जाएंगे।

श्रम ब्यूरो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का एक इकाई है जो खुदरा मुद्रास्फीति, रोजगार आदि के बारे में आंकड़ा संग्रह और उसे व्यवस्थित तथा प्रसारित करता है।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी ताजी जानकारी उपलब्ध कराने के लिये श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने श्रम ब्यूरो के लिये अलग ट्विटर हैंडल... @ लेबर डीजी... (@LabourDG) पेश किया।’’

इस मौके पर श्रम सचिव हीरालाल सामरिया और श्रम ब्यूरो के महानिदेशक डीपीएस नेगी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

मंत्री ने ट्वीट किया कि यह हैंडल नियमित होगा और देश के श्रम बाजार से जुड़े संकेतकों के बारे में अद्यतन जानकारी देगा।

श्रम ब्यूरो श्रमिकों के पारिश्रमिक, आय, उत्पादकता, औद्योगिक संबंध, कामकाजी और रहन-सहन की स्थिति आदि से जुड़े आंकड़े संग्रह करता है और उसे जारी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है