फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि ने BCCI पुरस्कार 2025 में जीता माधवराव सिंधिया अवार्ड, रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग में किया था शानदार प्रदर्शन
लोकप्रिय फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने शनिवार 1 फरवरी को बीसीसीआई अवार्ड्स 2025 में माधवराव सिंधिया पुरस्कार जीता. बाएं हाथ के इस युवा खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 प्लेट लीग में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. जहां उन्होंने छह मैचों में 78.25 की औसत से 939 रन बनाए.
लोकप्रिय फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने शनिवार 1 फरवरी को बीसीसीआई अवार्ड्स 2025 में माधवराव सिंधिया पुरस्कार जीता. बाएं हाथ के इस युवा खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 प्लेट लीग में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. जहां उन्होंने छह मैचों में 78.25 की औसत से 939 रन बनाए. जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 166 रहा. अग्नि चोपड़ा का स्ट्राइक रेट भी 103.30 रहा. उन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया. बीसीसीआई अवार्ड्स 2025 में सम्मानित होने के बाद, अग्नि चोपड़ा ने समारोह में पुरस्कार विजेताओं की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और अपनी स्टोरी पर लिखा, "महान लोगों के बीच होने के लिए आभारी हूं."
अग्नि चोपड़ा ने BCCI पुरस्कार 2025 में जीता माधवराव सिंधिया अवार्ड
Rewarding the 🔝 performers in Ranji Trophy 🏆👌
Here are the proud winners of the Madhavrao Scindia Award 💪💪#NamanAwards pic.twitter.com/0OITNU7WbX
— BCCI (@BCCI) February 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 08:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

