क्रिकेट

Rajeev Shukla Arrives in Pakistan: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहुंचे पाकिस्तान, SA बनाम NZ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल का उठाएंगे लुफ्त, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले लाहौर पहुंचे. पाकिस्तानी पत्रकार कादिर ख्वाजा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राजीव शुक्ला को लाहौर पहुंचने पर अधिकारियों से मुलाकात करते देखा गया.

Rajeev Shukla Arrives in Pakistan: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहुंचे पाकिस्तान, SA बनाम NZ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल का उठाएंगे लुफ्त, देखें वीडियो

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च(बुधवार) को लाहौर(Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में  भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले लाहौर पहुंचे. पाकिस्तानी पत्रकार कादिर ख्वाजा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राजीव शुक्ला को लाहौर पहुंचने पर अधिकारियों से मुलाकात करते देखा गया. यह पहली बार नहीं है जब शुक्ला ने पाकिस्तान का दौरा किया है. इससे पहले, उन्होंने 2023 एशिया कप के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ पाकिस्तान का दौरा किया था और लाहौर के गवर्नर हाउस में भाषण भी दिया था. यह सेमीफाइनल 5 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा.

राजीव शुक्ला पहुंचे लाहौर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).