PAK U19 Team Dance On Dhurandhar Song: पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने दुबई में ‘FA9LA’ पर किया धमाकेदार डांस, एशिया कप जीत के जश्न का वीडियो वायरल
यादगार जीत के बाद पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों ने फिल्म ‘धुरंधर’ के वायरल गाने “FA9LA” पर डांस कर जश्न मनाया. खिलाड़ियों का यह सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने एशियाई चैंपियन बनने की खुशी में डूबी टीम के उत्साह की जमकर सराहना की.
PAK U19 Team Dance On Dhurandhar Song: दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को 191 रन से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया और साल का शानदार अंत किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए समीर मिन्हास की ऐतिहासिक 172 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 347/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 156 रन पर सिमट गई. इस यादगार जीत के बाद पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों ने फिल्म ‘धुरंधर’ के वायरल गाने “FA9LA” पर डांस कर जश्न मनाया. खिलाड़ियों का यह सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने एशियाई चैंपियन बनने की खुशी में डूबी टीम के उत्साह की जमकर सराहना की.
पाकिस्तान अंडर-19 टीम का ‘FA9LA’ पर धमाकेदार डांस
Now thats the Real Celebrations on #F9LA by Boys 🇵🇰🏆#U19AsiaCupfinal#INDvPAK #dhurendhar pic.twitter.com/207xY3bSQP
— Malik Farhan Pervaiz (@FarhanAries008) December 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2025 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

