क्रिकेट

Team India Photoshoot: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट, यहां देखें बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें

टीम इंडिया का मिशन 20 फरवरी से शुरू होगा. 20 फरवरी को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी फोटोशूट करवाते नजर आए. इसमें हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं.

Team India Photoshoot: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट, यहां देखें बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें
रोहित शर्मा (Photo Credits: Instagram/@IndianCricketteam)

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का महाकुंभ धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगी. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. उससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने को मिलेगा. बीसीसीआई ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा (Harshit Rana) को टीम में शामिल किया गया हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया. टीम इंडिया का मिशन 20 फरवरी से शुरू होगा. 20 फरवरी को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के सारे खिलाड़ियों का फोटो हुआ हैं. इसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).