Tamilnadu Horror: बाप रे...हाईवे पर यू-टर्न ले रहे बाइक सवार को बस ने कुचला, पैदल चल रहे शख्स को भी रौंदा (Watch Video)
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार बस ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल यात्री को कुचल दिया.
Tamilnadu Road Accident: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले (Cuddalore Bus Accident) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार बस ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल यात्री को कुचल दिया. सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो (Viral Video) सामने आने के बाद लोग गुस्से में हैं. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी स्टार्ट करके हाईवे पर यू-टर्न ले रहा था, लेकिन उसे सामने से आती बस दिखाई नहीं दी. देखते ही देखते बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी और स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद बस ने सड़क पर चल रहे एक अन्य व्यक्ति को भी कुचल दिया.
यह हादसा सड़क किनारे एक होटल के बाहर हुआ, जिसके बाद वहां मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े. इससे पहले चेन्नई के एन्नोर बीच के पास भी ऐसा ही एक सड़क हादसा हुआ था.
तेज रफ्तार बस का कहर
A speeding bus hits a careless biker trying to make a U turn and pedestrian too. @DriveSmart_IN @3rdEyeDude @ChristinMP_ @dabir @motordave2 @IamAnujKulkarni pic.twitter.com/yDA33naWMH
— Amit Kulkarni (@ashkarna) August 30, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

