News

VIDEO: सेमल के पेड़ पर चढ़कर आराम करता दिखाई दिया तेंदुआ, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़, बहराइच के गुलहरिया गांव का वीडियो आया सामने

आपने खूंखार जंगली जानवरों को जंगल में कई बार देखा होगा, लेकिन जानवर पेड़ के ऊपर चढ़कर बैठने के नजारे को बहुत कम बार देखा होगा. ऐसा ही कुछ नजारा बहराइच में सामने आया है. जहांपर एक तेंदुआ सीधे सेमल के पेड़ पर ही जाकर बैठ गया.

VIDEO: सेमल के पेड़ पर चढ़कर आराम करता दिखाई दिया तेंदुआ, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़, बहराइच के गुलहरिया गांव का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@bstvlive)

बहराइच, उत्तर प्रदेश: आपने खूंखार जंगली जानवरों को जंगल में कई बार देखा होगा, लेकिन जानवर पेड़ के ऊपर चढ़कर बैठे है, ऐसा नजारा बहुत कम बार देखा होगा. ऐसा ही कुछ नजारा बहराइच में सामने आया है. जहांपर एक तेंदुआ सीधे सेमल के पेड़ पर ही जाकर बैठ गया. बहराइच के जंगल गुलहरिया गांव के मजरे धर्मपुर रेतिया में एक तेंदुआ सेमल के पेड़ पर आराम करता दिखाई दिया.कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में दृश्य दिखाई दिया. तेंदुए को पेड़ के ऊपर चढ़ा हुआ देखकर आसपास के लोग और गांव के लोग भी जमा हो गए. इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. कुछ देर तक तेंदुआ पेड़ पर आराम करता रहा और इसके बाद खुद ही जंगल की तरफ निकल गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Leopard Attack Caught on Camera in UP: बहराइच में तेंदुए के उत्पात से स्थानीय लोगों में दहशत, 6 ग्रामीणों को किया घायल- देखें भयावह वीडियो

पेड़ पर आराम करता दिखा तेंदुआ 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).