Acharya Atre Chowk Metro Station: ‘आचार्य अत्रे चौक’ भूमिगत मेट्रो स्टेशन की पहली झलक आई सामने, देखें तस्वीरें
आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन की पहली झलक सामने आई है, जो लगातार ट्रैफिक, विशाल यूटिलिटी लाइनों और मुंबई के वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्रों की धड़कन के बीच बनाया गया है. यह वो जगह है जहां शहर को ऊपर से रोके बिना, भूमिगत जगह बनाने की योजना पर सटीकता से काम किया गया है.
Acharya Atre Chowk Metro Station: मुंबई में मेट्रो सेवाओं (Mumbai Metro) को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है, ताकि मुंबईकरों आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके. मुंबई में वर्तमान में चार मेट्रो लाइनें चालू हैं, दिसंबर के अंत तक एक और लाइन जोड़ दी जाएगी. वह पांचवीं लाइन 'मेट्रो 2बी' है. इस बीच आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन (Acharya Atre Chowk Metro Station) की पहली झलक सामने आई है, जो लगातार ट्रैफिक, विशाल यूटिलिटी लाइनों और मुंबई के वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्रों की धड़कन के बीच बनाया गया है. यह वो जगह है जहां शहर को ऊपर से रोके बिना, भूमिगत जगह बनाने की योजना पर सटीकता से काम किया गया है.
आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन, मुंबई मेट्रो लाइन 3 (Mumbai Metro Line 3) का हिस्सा है जो वर्ली में स्थित है. यह स्टेशन कोटक बीकेसी मेट्रो स्टेशन से धारावी की ओर जाने वाले खंड का हिस्सा है. यह स्टेशन बीकेसी और आचार्य अत्रे चौक के बीच मीठी नदी के नीचे स्थित है. इस लाइन को नदी के नीचे लगभग 22 मीटर की गहराई पर सुरंग बनाकर बनाया गया है. आप भी देखें इस भूमिगत बने इस मेट्रो स्टेशन की पहली झलक… यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई में पांचवीं मेट्रो लाइन जल्द होगी शुरु, जानें कैसा होगा रूट और कितने होंगे स्टेशन?
आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन की पहली झलक
Here’s the first look at the #𝘼𝙘𝙝𝙖𝙧𝙮𝙖𝘼𝙩𝙧𝙚𝘾𝙝𝙤𝙬𝙠 metro station constructed amidst relentless traffic, giant utility lines, and the heartbeat of Mumbai’s commercial and residential zones. It’s where precision met planning to make space underground, without pausing… pic.twitter.com/GDmDPUnPu8
— MumbaiMetro3 (@MumbaiMetro3) April 20, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

