⚡20 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा, युवराज सिंह, इरफान पठान, शाहीद अफरीदी जैसे नाम एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे
By Siddharth Raghuvanshi
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पहला मैच 20 जुलाई को पाकिस्तान से होगा. 22 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका, 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, 27 जुलाई को इंग्लैंड और 29 जुलाई को वेस्टइंडीज से मैच होगा.